Raipur News : छत्तीसगढ़ में 29 मार्च से HPCL के डीलरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, कंपनी पर लगे इस तरह के आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Raipur News :छत्तीसगढ़ प्रदेश (Chhattisgarh Pradesh)के HPCL पेट्रोल पंप डीलर अपनी  विभिन्न मांगों को लेकर 29 मार्च से रायपुर मंदिर हसौद डिपो के सामने  अनिश्चितकालीन हड़ताल(indefinite strike) पर रहेगे। डीलर्स का कहना है कि HPCL के अधिकारियों द्वारा डीलरों का आर्थिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है, जिसके चलते डीलरों में भारी तनाव की स्थिति में हैं। प्रतिदिन मूल्य वृद्धि होने के कारण कंपनी के द्वारा डीजल -पेट्राल की आपूर्ति डीलरों को बंद कर दी गई है।

25 मार्च से आपूर्ति बंद का दी गई है
छत्तीसगढ़ पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पांडे ने बताया कि एचपीसीएल के अधिकारियों ने डिपो से पंप संचालकों को 25 मार्च से डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति ही बंद कर दी है। ऐसे में एक-दो दिन में HP के अधिकांश पेट्रोल पंप ड्राई हो जायेंगे। पंप संचालक आखिर बेचेगा क्या? 29 मार्च से पूरे प्रदेश में HP पंप डीलरों की हड़ताल की एक वजह यह भी है।पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं

विजय पांडेय ने बताया कि उन्होंने डिपो से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति नहीं किये जाने को लेकर स्थानीय अधिकारियों से लेकर कलकत्ता में पदस्थ CGM हरिप्रसाद तक से बात की, मगर सभी ने जवाब दिया कि ऊपर से ही पेट्रोल-डीजल देने की मनाही है। विजय पांडेय के मुताबिक कंपनी के अधिकारी फ़िलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। जब एक साथ कीमत बढ़ेगी तब सप्लाई की जाएगी, और कंपनी को फायदा होगा। इस फेर में पम्प डीलरों को नुकसान हो रहा है। दरअसल थोड़ी-थोड़ी कीमत बढ़ने पर पंप डीलरों को फायदा हो जाता है, मगर फिलहाल डीलर इस लाभ से वंचित हैं।

कंपनी को इतने का हो चूका है नुकसान
पिछले वर्ष ऐन दीवाली के वक्त HP के पम्प डीलरों को भारी नुकसान हो चुका है, पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पांडे ने बताया कि पिछले वर्ष दीवाली के वक्त तेल की कीमतें लगभग 12 रूपये कम हो गई थी, एकाएक कीमत कम होने से पूरे छत्तीसगढ़ के डीलरों को लगभग 300 करोड़ का नुकसान हो चुका है। इस नुकसान की भरपाई आज तक नहीं हो सकी है।

ये है पूरा मामला
पंप डीलरों का कहना है कि जब-जब पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी होती है, तब डिपो से बिना मांगे ही बिलिंग कर माल भेज दिया जाता है और जब वृद्धि होती है तब डीलरों को मांग करने पर भी माल नहीं दिया जाता है। एचपीसीएल अपने डीलर्स को इंजन ऑयल बाजार से दुगने दाम पर बिलिंग कर बिना मांगे भेज रहा है। इनका यह भी आरोप है कि शीर्ष अधिकारी लगातार डीलर्स के साथ दुर्व्यवहार करते हैं।

नाप-तौल में करते हैं कमी
पंप डीलर्स का आरोप है कि डिपो से अक्सर निर्धारित मात्रा से कम नाप-तौल कर डीजल-पेट्रोल दिया जा रहा है, जिसके चलते डीलर्स की आर्थिक स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। इनका दावा है कि 20 हजार लीटर तेल की आपूर्ति में लगभग 100 लीटर कम दिया जाता है। इसका नुकसान डीलर को झेलना पड़ता है। `डीलर के साथ-साथ जो ट्रांसपोर्टर हैं, उनको टोल प्लाजा की राशि का पिछले 8 माह से भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा डिपो में ट्रक-टैंकरों की पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई है। ड्राइवर-कंडक्टर के लिए भी कोई सुविधा डिपो प्रबंधन ने नहीं की है।

कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन
लगातार हो रहे नुकसान को देखते हुए एचपीसीएल के छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्थित सभी डीलर्स अपने पेट्रोल पंप 29 अप्रैल से अनिश्चितकाल के लिए बंद रखते हुए मंदिर हसौद स्थित डिपो के सामने अनिश्चित हड़ताल पर बैठने जा रहे हैं। विजय पांडे ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है, हड़ताल जारी रहेगी। साथ ही कोई भी डीलर एचपीसीएल को बकाया राशि जमा नहीं करेगा और ना ही उनसे कोई प्रोडक्ट खरीदेगा। इस मुद्दे को लेकर हड़ताल की सूचना देने के लिए संगठन के पदाधिकारी कल ज्ञापन सौंपने के लिए रायपुर कलेक्टर से मिलेंगे। वहीं अगर HPCL के अधिकारियों की ओर से कोई पहल नहीं की गई तो 29 मार्च से उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू ही जायगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related