रायपुर नगर निगम द्वारा बोरियाखुर्द एवं डुंडा में हो रही अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण पर की गई कार्यवाही

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर- आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर बोरियाखूर्द एवं डुण्डा में हो रही अवैध प्लाटिंग एवं अवैध निर्माण पर रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा कार्यवाही की गई है।

यह कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रायपुर श्री नंदकु मार चौबे, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता दव्य श्री सुशील अहीर, श्री योगेश यदु, उप अभियंता श्री रविप्रभात साहू जोन-10 उड़नदस्ता प्रभारी श्री जितेन्द्र कौशिक, सेन्ट्रल उड़नदस्ता प्रभारी मोहम्मद तसव्वर अली एवं रायपुर जिला, पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में कांदुल रोड जगदम्बा विहार के पास लगभग 10 एकड़ भूमि पर अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की गई, जिसमें अवैध बाउण्ड्रीवाल को हटाने तथा मार्ग विच्छेदन की कार्यवाही की गयी है।

इसी प्रकार डूण्डा दुर्गा विहार के पीछे लगभग 6 एकड़ भूमि पर की गयी अवैध प्लाटिंग पर मार्ग विच्छेदन की कार्यवाही की गयी है।
न्यू संतोषी नगर बोरियाखूर्द में रायपुर नगर निगम से बिना अनुमति के किये गये 16 अवैध भवनों के निर्माण को तोड़ने की कार्यवाही की गयी है ।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related