chhattisagrhTrending Now

रायपुर नगर निगम की अवैध प्लाटिंग और होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई, दर्जनभर लोगों पर होगा FIR

रायपुर। नगर निगम इन दिनों शहर में चल रही अवैध प्लाटिंग और होर्डिंग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निगम की टीम हर दिन शहर में लगे अवैध होर्डिंग को उखाड़ने और अवैध प्लाटिंग को तोड़ने का काम कर रही है। साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ एफआइआर कराने की तैयारी भी निगम द्वारा की जा रही है। अगले सप्ताह दर्जनभर लोगों के खिलाफ एफआइआर हो सकती है।

34 लोगों पर हो चूका है FIR

बीती कार्रवाइयों के दौरान 34 लोगों पर एफआइआर नगर निगम करा चुका है। निगम का तोडू दस्ता हर दिन अवैध प्लाटिंग और अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। वहीं अवैध प्लाटिंग के मालिकों के नाम की जानकारी निगम ने तहसीलदार को पत्र लिखकर मंगाई है। जैसे ही जानकारी तहसील के माध्यम से निगम के पास पहुंचेगी। निगम के अधिकारी संबंधित थाना क्षेत्र में सभी के नाम से एफआइआर कराने का काम करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि लगातार चेतावनी के बाद भी लोग अवैध कामों को अंजाम देते हैं, इसलिए बार किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। जितने लोग दस्तावेज के अनुसार दोषी पाए जाएंगे, उन सभी के नाम से एफआइआर होगी।

 

Share This: