रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव : ब्लॉक स्तरीय विजेताओं का भव्य सम्मान, 13 खेलों में 85 हजार से अधिक प्रतिभागी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का दौर गुरुवार को सम्पन्न हुआ। नगर पालिक निगम रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित गरिमामय समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विभिन्न 13 खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को मेडल पहनाकर और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़, आयुक्त विश्वदीप, युवा एवं खेल कल्याण विभाग अध्यक्ष नंदकिशोर साहू, एमआईसी सदस्यगण, जोन अध्यक्ष, पार्षद, खेल संघों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

85,000 से अधिक खिलाड़ियों की सहभागिता

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र के भाटापारा, बलौदा बाजार, अभनपुर, तिल्दा, धरसींवा, आरंग, बिरगांव, माना और रायपुर नगर निगम क्षेत्र में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में 85,000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं रायपुर नगर निगम क्षेत्र से ही 14,000 से अधिक प्रतिभागियों ने कुश्ती, भारोतोलन, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, फुगड़ी, रस्साकशी, रस्सीकूद, शतरंज, तैराकी सहित 13 खेलों में भाग लिया।

सांसद ने कहा— “खेलों में हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण भागीदारी है। खेल व्यक्ति को अनुशासन, ऊर्जा और सकारात्मकता प्रदान करते हैं।” मंच से उन्होंने उत्साह बढ़ाते हुए “हम खेलेंगे, भारत खेलेगा” का नारा बुलंद किया।

महापौर मीनल चौबे ने खिलाड़ियों को दिया संदेश

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेलें और अपने माता-पिता, गुरुजनों, समाज और रायपुर शहर का नाम रोशन करने का संकल्प लें। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में लगी निगम टीम, पार्षदों, अधिकारियों और कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रबंधन की सराहना की।

आयोजन टीम को मिला सम्मान

सांसद ने आयोजन प्रभारी अतुल शुक्ला, खेल संघ पदाधिकारी संजय शर्मा, स्कूलों के व्यायाम शिक्षकों, प्राचार्यों और शिक्षकों को भी उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

अंत में अपर आयुक्त विनोद पांडेय ने कार्यक्रम का संचालन किया और आभार प्रदर्शन व्यायाम शिक्षक पीताम्बर पटेल ने किया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। समारोह के दौरान सांसद और महापौर ने रस्सीकूद में स्पॉट जंप करके स्वास्थ्य और खेलों के प्रति सकारात्मक संदेश भी दिया।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related