RAIPUR CRIME NEWS : रायपुर में हैरान करने वाली वारदात …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR CRIME NEWS : Shocking incident in Raipur…

रायपुर। राजधानी रायपुर के कमल विहार इलाके में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसने पूरे शहर को दहला दिया। पढ़ाई करने आई दो बहनों और उनके भाई को कुख्यात हिस्ट्रीशीटर पूजा सचदेव, उसके भाई निखिल सचदेव और उसके साथियों ने मिलकर बंधक बना लिया। गैंग ने न केवल बेरहमी से मारपीट की, बल्कि छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और 1.50 लाख से अधिक की लूटपाट करके फरार हो गए।

मामला सामने आने के बाद मुजगहन थाना में गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। शिकायत के मुताबिक, पीड़िता रोशिता तिर्की अपनी बहन रिया तिर्की के साथ बीमार भाई अटल कुमार भगत के लिए खाना देने कृष्णा हाइट्स, कमल विहार पहुंची थी। लौटते समय लिफ्ट के पास पूजा सचदेव और तीन युवक उन्हें नशे की हालत में मिले, जिन्होंने खुद को पुलिस वाला बताकर पूछताछ शुरू की और जबरदस्ती दोनों बहनों को उनके भाई के फ्लैट में धकेल दिया। अंदर जाते ही आरोपियों ने हाथ, मुक्का और बेल्ट से मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर युवक ने चाकू अटल भगत के गले पर रखकर धमकी दी कि आवाज निकाली तो जान ले लेंगे।

FIR में दर्ज है कि मारपीट के दौरान पूजा सचदेव और निखिल सचदेव ने रोशिता के प्राइवेट पार्ट को गलत नियत से छुआ। इसके बाद गैंग के अन्य साथी भी कमरे में पहुंचे और तीनों को रस्सी से बांधकर रातभर बंधक बनाकर रखा। लूट के दौरान आरोपियों ने 2 लाख की मांग की, बाद में रिया के पर्स से 7,000 रुपये और नवनीत कुजूर को धमकाकर ATM से 9,000 रुपये निकलवाए। गैंग विद्यार्थियों का आईफोन, मोबाइल, लैपटॉप, एक्टिवा और यहां तक कि कमरा खाली करते हुए गैस सिलेंडर तक उठा ले गए। कुल मिलाकर लगभग 1.5 लाख का सामान लूट लिया गया। पूरी रात दहशत में गुजारने के बाद पीड़ितों ने मौका पाते ही परिचितों को सूचना दी और सुबह मुजगहन थाना पहुंचकर FIR दर्ज करवाई। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच जारी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related