रायपुर । IAP महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित बच्चों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में 180 प्रतिभागियों की ऐतिहासिक सहभागिता

Date:

रायपुर: भारतीय फिजियोथेरेपिस्ट संघ (IAP) – महिला प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा एवं शिवशक्ति बैडमिंटन अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बच्चों की प्रारंभिक स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता रायपुर में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 180 बच्चों की सहभागिता के साथ यह आयोजन अपने प्रकार का अब तक का सबसे बड़ा एवं ऐतिहासिक आयोजन रहा।

 

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से आए बच्चों ने अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13 एवं अंडर-15 आयु वर्ग में उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सुरक्षित खेल संस्कृति को बढ़ावा देना था। इस दौरान सही पोस्चर, मूवमेंट पैटर्न एवं चोट-निवारण (Injury Prevention) पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. वर्णिका शर्मा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में डॉ. आलोक अग्रवाल, निदेशक, ब्लू बर्ड चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल (प्रथम उपचार सुविधा प्रायोजक) तथा डॉ. आकाश चोपड़ा, नवकार फिजियोथेरेपी (फिजियोथेरेपी सेवाएं) की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नेहा अग्रवाल ने की, जबकि सह-अध्यक्ष के रूप में डॉ. पूजा जैन उपस्थित रहीं। आयोजन का समग्र नेतृत्व डॉ. गरिमा तिवारी (पी.टी.), राज्य प्रमुख – IAP महिला प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया। आयोजन समिति में डॉ. नेहा अग्रवाल, डॉ. ऋचा विश्वकर्मा, डॉ. पूजा जैन एवं डॉ. सुप्रिया गुप्ता ने सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर भारतीय फिजियोथेरेपिस्ट संघ (IAP) के अनेक पदाधिकारीगण की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिनमें डॉ. अखिलेश साहू, डॉ. फैज़ान, डॉ. सौरभ, डॉ. प्रकाश, डॉ. अविनाश, डॉ. रुहुल, डॉ. वर्षा, डॉ. निवेदिता एवं डॉ. रवि शामिल रहे। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाते हुए संगठनात्मक एकता एवं सहभागिता को सशक्त रूप से दर्शाया।

आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, अतिथियों, सहयोगी संस्थानों एवं समर्थकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को केंद्र में रखते हुए ऐसे खेल एवं स्वास्थ्य-आधारित आयोजनों के निरंतर आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related