RAIPUR GARBA CONTROVERSY : गरबा पर फिर बवाल! सलीम राज के बयान से सियासत गरम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR GARBA CONTROVERSY : Garba stirs up another row! Salim Raj’s statement stirs up political heat

रायपुर। नवरात्रि से पहले छत्तीसगढ़ में गरबा-डांडिया की एंट्री को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के बयान के बाद भाजपा-कांग्रेस नेताओं और धार्मिक प्रतिनिधियों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

डॉ. सलीम राज ने गरबा आयोजनों में मुस्लिम युवाओं की मौजूदगी पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि गलत पहचान से प्रवेश जैसी घटनाओं पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने गरबा को धार्मिक आयोजन बताते हुए मुस्लिम युवाओं से इससे दूरी बनाए रखने की अपील की है।

वहीं पूर्व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलाम रिजवी और कांग्रेस की ओर से इस बयान पर आपत्ति जताई गई है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने सलीम राज पर बयानबाजी के जरिए विवाद खड़ा करने का आरोप लगाया।

CHHATTISGARH : RTE में 59 हजार बच्चों का खेल? सीटें घटने पर मचा बवाल

दूसरी ओर भाजपा प्रवक्ता अनुराग अग्रवाल ने सलीम राज के बयान का बचाव करते हुए कहा कि गरबा धार्मिक आस्था से जुड़ा आयोजन है। धार्मिक प्रतिनिधि राजीव लोचन महाराज ने भी गरबा को मर्यादा और परंपरा के साथ मनाने की बात कही है।

अब नवरात्रि से पहले गरबा में एंट्री और धार्मिक मर्यादा को लेकर छिड़ी यह बहस किस दिशा में जाती है, इस पर सबकी नजर है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : राजनांदगांव की सड़कों पर जांच का डंडा!

CHHATTISGARH : Checking on the streets of Rajnandgaon! रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़...

CHHATTISGARH : 7 बड़े मामलों की जांच CBI के पास

CHHATTISGARH : CBI takes over investigation of 7 major...

CHHATTISGARH : 22 बंदरों की गोली मारकर हत्या …

CHHATTISGARH : 22 monkeys shot dead... बेमेतरा। जिले के दाढ़ी...