RAIPUR CRIME : रायपुर में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR CRIME: Sensation due to double murder incident in Raipur.

रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा इलाके में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, शराब भट्टी केबाहर 3 बदमाशों ने हरीश साहू और रोहित सागर नामक दो युवकों की पुरानी रंजिश के चलते चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। घटनाकी सूचना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीनसंदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के आमासिवनी में शराब दुकान के बाहर हुए विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि, दुसरेपक्ष ने चाकुओं से हमला कर दिया। इस चाकूबाजी की घटना में दो लोगों (रोहित सागर और हरीश साहू) की मौत हो गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हरीश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर शराब दुकान के बाहर रोहित की हत्या कर दी। रोहित की हत्या के बादगुस्साए दोस्तों और भाइयों ने हरीश की हत्या कर दी, जबकि इस घटना में एक अन्य युवक घायल हुआ है। फिलहाल पुलिस ने तीनसंदिग्धों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले के विभिन्नपहलुओं की जांच कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related