RAIPUR CRIME BREAKING : राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी ..

Date:

RAIPUR CRIME BREAKING: Sensation due to double murder in the capital ..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया है। उरला थाना क्षेत्र के सरोरा इलाके में एक युवक ने अपनी सौतेली मां और सौतेले भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं सौतेली बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस आरोपी राजकुमार साहू को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात लगभग 10-11 बजे के आसपास जब परिवार के लोग खाना खा रहे थे। तभी सौतेली मां हेमिन साहू ने राजकुमार साहू से कोई काम करने के लिए कहा। इसपर राजकुमार भड़क गया और तलवार से सौतेली मां, बहन और भाई रोहन साहू पर हमला कर दिया।

हमले में मां और भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बहन को अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related