RAIPUR CRICKET BETTING : क्रिकेट सट्टा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR CRICKET BETTING : Police crackdown on cricket betting; 4 bookies arrested with Rs 50 lakh

रायपुर/नई दिल्ली। राजधानी रायपुर में क्रिकेट सट्टा बाजार में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 50 लाख 35 हजार रुपए कैश के साथ चार सटोरियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट के लागू होने के बाद की गई, जिसमें सट्टेबाजों के होटल, फार्महाउस और पाश कॉलोनियों में अड्डों की ड्रोन से निगरानी की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सटोरियों में रितेश गोविंदानी (32), मोहम्मद अतर (32), विक्रम राजकोरी (32) और सागर पिंजानी (30) शामिल हैं। ये आरोपी ऑनलाइन सट्टेबाजी और बेटिंग साइट्स की एप्स बेचने में सक्रिय थे। पुलिस ने इनके बैंक खातों में करोड़ों रुपए होल्ड करा दिए हैं।

सूत्रों के मुताबिक रविवार को हुए भारत-पाकिस्तान टी-20 विश्वकप मैच में लगभग 3000 करोड़ रुपये का सट्टा लगाया गया। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के मैच में भी करीब 3500 करोड़ का दांव खेला गया। सट्टेबाज ऑनलाइन एप्स और किराए पर ली गई जगहों से पुलिस की नजरों से बचकर दांव चला रहे थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नए साइबर सिस्टम और ड्रोन निगरानी के जरिए सटोरियों की लोकेशन ट्रेस कर छापे मारे जा रहे हैं। राजधानी में हर रोज सट्टेबाजी के गुर्गे पकड़े जा रहे हैं, जबकि उनके आकाओं की तलाश जारी है।

राज्य पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों और सट्टेबाजों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कई बड़े मामलों का भंडाफोड़ किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related