Trending Nowशहर एवं राज्य

RAIPUR BREAKING : माहापौर का खुलासा, मूणत मंत्री थे तो भाजपा सरकार ने ही प्रस्ताव बनाया था ..

RAIPUR BREAKING: Mayor’s disclosure, BJP government had made the proposal when Moot was a minister.

रायपुर। रायपुर में साइंस कॉलेज ग्राउंड में यूथ हब और चौपाटी बनाई जा रही है। भाजपा सरकार के वक्त PWD मंत्री रहे राजेश मूणत इसका विरोध कर रहे हैं। मूणत ने साइंस कॉलेज के पास धरना शुरू कर दिया है। गुरुवार को भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन का जवाब खुद निगम माहापौर एजाज ढेबर ने दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट का मूणत विरोध कर रहे हैं, इसका प्रस्ताव बना ही भाजपा के वक्त था।

एजाज ढेबर ने मीडिया से बात करते हुए कहा- ग्राउंड के पास यूथ हब और चौपाटी का प्रस्ताव 8- 6- 2018 को लाया गया। तब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। जनप्रतिनिधी राजेश मूणत खुद मंत्री थे, अब विरोध कर रहे हैं ये समझ से परे है। ये तो दोहरा आचरण है। जब सरकार में थे तो खुद बनवा रहे थे, अब सरकार चली गई तो धरना दे रहे हैं।

ढेबर ने आगे कहा- मूणत जी मैं समझ पा रहा कि 2018 में प्रस्तावित प्रोजेक्ट आज 2023 में कैसे विवाद में ले लिया गया्र कैसे अब विरोध कर रहे हैं। आप ही अफसरों को लेकर गए , प्रोजेक्ट तय किया। एजेंसी तय की। तब किसी कारण से काम शुरू नहीं हुआ अब काम हो रहा है तो विरोध कर रहे हैं। उन्हीं की सरकार ने साइंस कॉलेज के पास करीब 24 करोड़ खर्च करके हॉकी स्टेडियम बनवाया आज तक वहां एक भी मैच नहीं हुआ, मैच तो दूर प्रैक्टिस तक नहीं होती। क्या वो स्टेडियम मूणत जी के लिए बना था क्या, करोड़ों रुपए पानी में बहा दिया।

झूठ बोलने में डॉक्ट्रेट –

मूणत आरोप लगा रहे हैं कि यूथ हब में चौपटी लाकर महापौर अपने लोगों को काम देना चाहते हैं। जवाब में महापौर ने कहा कि यूथ हब के प्रोजेक्ट में चौपाटी उन्हीं की सरकार बनाने जा रही थी। जैसे PHD करने वालों को डॉक्टर की उपाधी दी जाती है, वैसे ही झूठ बोलने की उपाधि भाजपा नेताओं के पास है। अब सरकार चेंज हुई तो चौपाटी नहीं थी कर रहे हैं। और कोई अपने आदमी को कैसे ले आएगा, पूरी प्रक्रिया होती है टेंडर की, जो टेंडर के नियमों को पूरा करेगा उसी को जगह मिलेगी।

मीटिंग फिक्स की मगर नहीं आए –

महापौर ने कहा कि मूणत ने हमसे समय मांगा, मुझे चिट्‌ठी लिखी थी। मैंने चिट्‌ठी के जवाब में कहा कि किसी भी वक्त आकर मुझ से मिलें, मैं बात करने को राजी था। मगर मूणत नहीं माने, वो आए ही नहीं। हमसे सवाल जवाब करते हम तो राजी थे। ऐसे प्रदर्शनों से कुछ नहीं हाेता है, चुनाव आ रहे हैं, सबको अपनी कुर्सी खिसकती दिख रही है। बात करने से हो सकता कि हल निकलता, इनका सिर दुख रहा है पेट के डॉक्टर के पास जा रहे हैं। तो सिर दर्द कैसे ठीक होगा, बैठकर बात करेंगे तो समस्या का समाधान होगा। हमारा एक ही एजेंडा हम रायपुर का विकास चाहते हैं। इनका टिकट का एजेंडा है इसलिए ये धरना प्रदर्शन और विरोध हो रहा है।

क्या है विवाद –

नगर निगम साइंस कॉलेज ग्राउंड के पास यूथ हब, चौपाटी बना रहा है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत अपने समर्थकों के साथ साइंस कॉलेज ग्राउंड के पास धरना दे रहे हैं। उनका कहना है कि हम, छोटे ,गरीब ठेले, खोमचे वालों को विश्वास दिलाते हैं कि अवैध चौपाटी के कारण कोई उनकी रोजी रोटी छीनने कोई आएगा तो भाजपा का एक एक कार्यकर्ता राजेश मूणत सहित आपके साथ खड़ा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इसे छात्र हित में किसी अन्य निर्माण के दृष्टिकोण से निर्मित किया जाए तो राजेश मूणत विरोध नहीं करेगा ,परन्तु इसे निजी लाभ के नजरिये से बदलने का प्रयास किया गया, निजी हितों को साधा गया तो यह याद रखें कि राजेश मूणत की लाश पर यह अवैध निर्माण होगा। उसके पूर्व तो असंभव है। हम कोर्ट गए हैं। उच्च न्यायालय भी जायेगें। आवश्यकता पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे। आज कांग्रेस एजुकेशन हब में अवैध चौपाटी बना रही है।

मूणत कह रहे हैं – कांग्रेस ने तेलीबांधा तालाब में चौपाटी खोलकर उस स्थान का व्यवसायीकरण कर दिया, वही खेल रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय समेत सम्पूर्ण एजुकेशन हब में करने जा रही है। भाजपा सरकार के शासनकाल में छात्र- छात्राओं के अनुकूल ,सेंट्रल लाईब्रेरी और नालंदा परिसर बनवाया,लेकिन एजुकेशन हब में बीते 4 साल से केवल ठेले और गुमटियां लग रही हैं,उसे हटाने के स्थान पर चौपाटी बनाने जा रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Advt_07_002_2024
Advt_07_003_2024
Advt_14june24
july_2024_advt0001
Share This: