CAR FIRE ACCIDENT : Horrific road accident on Raipur-Balodabazar road, three vehicles collided, car driver burnt alive to death
बलौदाबाजार, 22 मई 2025। CAR FIRE ACCIDENT छत्तीसगढ़ के रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। हादसा पलारी थाना क्षेत्र के संडी और कोदवा गांव के बीच रात करीब 9 बजे हुआ, जब स्वराज माजदा, ट्रेलर, और इको कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जल गया कार ड्राइवर
CAR FIRE ACCIDENT हादसे के दौरान कार और ट्रेलर में भीषण आग लग गई। कार के ड्राइवर सेवक साहू वाहन में फंस गया और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। हादसा उसके घर से मात्र 500 मीटर की दूरी पर हुआ, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है।
परिवार के तीन सदस्य बाल-बाल बचे
CAR FIRE ACCIDENT इको कार में सवार मोहन भारद्वाज, उनके बेटे मोनू भारद्वाज, और तोपचंद भारद्वाज किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन तीनों को चोटें आई हैं। वहीं ट्रेलर में सवार दो अन्य व्यक्ति भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
एक घंटे बाद पहुंची दमकल, तब तक जल चुकी थीं दोनों गाड़ियां
CAR FIRE ACCIDENT दमकल वाहन हादसे के लगभग एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचा, तब तक कार और ट्रेलर पूरी तरह जल चुके थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा, बना ‘खतरनाक जोन’
CAR FIRE ACCIDENT उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले भी संडी के पास एक टैंकर और ट्रेलर की टक्कर में चार लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे हादसों के चलते यह इलाका ‘खतरनाक जोन’ के रूप में चिन्हित होता जा रहा है।

