DOCTORS RESIGNATION : आंबेडकर अस्पताल से डॉक्टरों का पलायन

Date:

DOCTORS RESIGNATION : Doctors Exodus from Ambedkar Hospital

रायपुर. रायपुर के बड़े सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी का संकट अब खुलकर सामने आने लगा है। Dr. Bhimrao Ambedkar Memorial Hospital और Dau Kalyan Singh Super Speciality Hospital से पिछले दो साल के भीतर करीब 100 डॉक्टर नौकरी छोड़ चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक इनमें ज्यादातर विशेषज्ञ डॉक्टर थे, जो लंबे समय से संविदा या अस्थायी पदों पर काम कर रहे थे। सालों तक सेवा देने के बाद भी जब उनका नियमितीकरण नहीं हुआ तो आखिरकार उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ना ही बेहतर समझा।

स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि पूरे छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों के 2058 स्वीकृत पदों में से 1123 पद खाली पड़े हैं। यानी आधे से ज्यादा पदों पर डॉक्टर ही नहीं हैं। इसका सीधा असर मरीजों पर पड़ रहा है।

सरकारी अस्पतालों में जांच के लिए लंबी कतारें लग रही हैं और ऑपरेशन के लिए महीनों बाद की तारीख मिल रही है। खासकर बस्तर और सरगुजा जैसे दूर-दराज इलाकों से आने वाले गरीब मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।

डॉक्टर संगठनों का कहना है कि राज्य में नियमित भर्ती नहीं होने और विशेषज्ञ डॉक्टरों का अलग कैडर न बनने की वजह से यह हालात पैदा हुए हैं। कई डॉक्टर अब निजी अस्पतालों या पड़ोसी राज्य Madhya Pradesh का रुख कर रहे हैं, जहां उन्हें स्थायी नौकरी और बेहतर वेतन मिल रहा है।

अगर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो आने वाले समय में सरकारी अस्पतालों में इलाज का संकट और गहरा सकता है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related