Raipur: भाजपा कार्यालय में एक पुलिसकर्मी ने गोली मारकर की खुदकुशी, एकात्म परिसर की सुरक्षा में था तैनात, 15 दिन की छुट्‌टी से 4 फरवरी को लौटा था वापस ड्यूटी पर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। राजधानी के भाजपा मुख्यालय में बने क्वार्टर में एक पुलिसकर्मी ने खुदकुशी कर ली है। ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना रात 8 बजे की बताई जा रही है। एकात्म परिसर की सुरक्षा में तैनात था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका शव कब्जे में लिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रशांत अग्रवाल एडिशनल एसपी सिटी तारकेश्वर पटेल सहित एक दर्जन आला अफसर आनन-फानन में वहां पहुंच गए थे। बताया जा रहा है, मूल रूप से कांकेर निवासी राजकुमार नेताम छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल(CAF) की चौथी बटालियन में तैनात थे। उनकी ड्यूटी रजबंधा मैदान स्थित भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर की सुरक्षा में लगाई गई थी। गार्ड रूम के पिछले हिस्से में पुलिस जवानों के रहने की जगह दी गई थी।

अधिकारियों ने बताया, घटना स्थल अथवा मृतक जवान के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसकी वजह से आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। मृतक के परिजनों से भी पुलिस अब तक बात नहीं कर पाई है। बताया जा रहा है, जवान हाल ही में 15 दिन की छुट्‌टी पर घर भी गया था। वह वहां से 4 फरवरी को लौटा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related