नौकरी का झांसा देकर रेलवे ठेकेदार ने बेरोजगार से की साढ़े 3 लाख की ठगी, दर्ज हुआ FIR

Date:

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में ठगों का मायाजाल फैला हुआ है। हर दिन कहीं न कहीं लोग जागरूकता के अभाव ने ठगी का शिकार होकर अपनी गाढ़ी कमाई गंवा रहे हैं। इसी कड़ी में सरकंडा पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर 3.5 लाख की ठगी करने के आरोपी रेलवे ठेकेदार के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपी ने उसे फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया था।

कोनी निवासी अनुराग पांडेय ( 27 वर्ष) ने पुलिस में शिकायत की है कि कुछ समय पहले वह रायगढ़ के स्व. लखीराम अग्रवाल हॉस्पिटल में काम करता था। ट्रेन में आने-जाने के दौरान सरकंडा निवासी रामास्वामी मुत्तू सुब्रमणियम से उसकी पहचान हुई थी। उसने खुद को रेलवे ठेकेदार बताया और कहा कि उसकी अधिकारियों से अच्छी जान-पहचान है, उसे रेलवे में नौकरी दिला सकता है।

उसकी बातों में आकर उसने 3.50 लाख रुपये उसे दिए। कुछ दिन बाद उसने एक नियुक्ति पत्र दिया। रेलवे में ज्वाइनिंग के लिए जाने पर उसे पता चला कि यह नियुक्ति पत्र फर्जी है। शिकायतकर्ता ने नौकरी नहीं लगने पर अपने रुपये वापस मांगे लेकिन उसने नहीं लौटाए।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related