Trending Nowशहर एवं राज्य

31 जनवरी से संसद सत्र की होगी शुरुआत, 1 फरवरी को पेश होगा बजट

31 जनवरी से संसद सत्र की शुरुआत होने जा रही है। यह सत्र छह अप्रैल तक चलेगा। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन बजट पेश करेंगी। आर्थिक सर्वे के साथ इस सत्र की शुरुआत होगी। इसके अगले दिन यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी।

बता दें कि सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र से होगी। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। यह उनका संसद के दोनों सदनों को पहला संबोधन होगा। मिली जानकारी के अनुसार सत्र का पहला भाग 10 फरवरी तक जारी रह सकता है। इसके बाद बजट सत्र का दूसरा भाग छह मार्च को शुरू होगा जो कि 6 अप्रैल तक चलेगा।

Share This: