RAHUL GANDHI STATEMENT : अदानी को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAHUL GANDHI STATEMENT: Rahul Gandhi once again lashed out at Modi government regarding Adani.

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फ़ाइनेशियल टाइम्स की रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि गौतम अदानी इंडोनेशिया में कोयला खरीदते हैं और भारत पहुंचते-पहुंचते इसकी कीमत दोगुनी हो जाती है.

उन्होंने कहा, “बिजली के दाम बढ़ते जा रहे हैं, ओवर इनवॉइसिंग हो रही है, अदानी पैसा गरीबों की जेब से ले रहे हैं.” एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा, “फ़ाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट किसी भी सरकार को गिरा सकती है. ये चोरी है और वो व्यक्ति ऐसा कर रहे है जिसे भारत के प्रधानमंत्री बार-बार बचा रहे हैं.”

राहुल गांधी ने कहा, “हिन्दुस्तान के लोग जानते हैं कि अदानी जी भ्रष्टाचार कर रहे हैं और पीएम मोदी उनकी मदद कर रहे हैं. प्रधानमंत्री जी अपनी क्रेडिबिलिटी (विश्वसनीयता) की रक्षा नहीं करना चाहते. क्योंकि शायद कोई और कारण है. मैंने सवाल पूछा था कि ये किसका पैसा है, 20 हजार करोड़ रुपये, 12 हजार करोड़ रुपये. शायद ये अदानी जी का पैसा नहीं है, शायद ये किसी और पैसा है, ये भी हो सकता है.”

उन्होंने कहा कि ये मुद्दा सिर्फ़ वो नहीं उठा रहे हैं, अलग-अलग देशों में जांच हो रही है. इस मुद्दे को फ़ाइनेंशियल टाइम्स ने उठाया है.

उन्होंने कहा, “हिंदुस्तान में अदानी जी को ‘ब्लैंक चेक’ दिया गया है. देश में अदानी कुछ भी कर सकते हैं, चाहे- इलेक्ट्रिसिटी हो, पोर्ट हो, पॉवर हो. अदानी पर कोई जांच नहीं होगी. मैं सिर्फ एक सवाल पूछ रहा हूं- पीएम मोदी, अदानी मामले की जांच क्यों नहीं करवा रहे हैं?”

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related