RAHUL GANDHI STATEMENT : कांग्रेस नेता राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा – ‘देश में अब चुनाव आयोग है ही नहीं’

Date:

RAHUL GANDHI STATEMENT: Congress leader Rahul Gandhi made a big attack on the Election Commission, said – ‘There is no Election Commission in the country now’

दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिल्ली में आयोजित कांग्रेस पार्टी के ‘एनुअल लीगल कॉन्क्लेव’ में बोलते हुए उन्होंने कहा कि “भारत में अब चुनाव आयोग का कोई अस्तित्व ही नहीं रह गया है”। राहुल गांधी ने दावा किया कि 2014 से ही उन्हें चुनाव प्रक्रिया पर शक रहा है, और अब उनके पास सबूत हैं कि चुनावों में धांधली हुई है।

भाजपा को फायदा पहुंचाने का आरोप

राहुल गांधी ने गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में कांग्रेस को एक भी सीट न मिलने को “असामान्य” करार दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में जीत के कुछ महीनों बाद महाराष्ट्र में तीन मजबूत पार्टियां एकदम से खत्म हो गईं – यह संयोग नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में उन्हें पता चला कि विधानसभा चुनावों के दौरान 1 करोड़ नए मतदाता जोड़े गए, जिनमें से अधिकांश वोट भाजपा को मिले।

फर्जी वोटर और धांधली के आरोप

राहुल ने कहा कि एक लोकसभा क्षेत्र में मतदाता सूची की जांच के दौरान 6.5 लाख मतदाताओं में 1.5 लाख फर्जी पाए गए। उन्होंने कहा, “हमारे पास अब डेटा है। लोकसभा चुनाव में धांधली हुई थी और हम इसे साबित करेंगे। अगर भाजपा को 15-20 सीटें कम मिलतीं, तो मोदी दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनते।”

चुनाव आयोग को दी चेतावनी

राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग वोट चोरी कर रहा है और ऐसा बीजेपी के लिए कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि “चाहे कोई भी हो – ऊपर से नीचे तक, रिटायर हो या वर्तमान में पद पर – हम किसी को नहीं छोड़ेंगे। ये देश के खिलाफ साजिश है और हम ऐसे लोगों को ढूंढ निकालेंगे।”

चुनाव आयोग की तीखी प्रतिक्रिया

राहुल गांधी के इन बयानों पर चुनाव आयोग ने कड़ा जवाब दिया है। आयोग ने उन्हें “बेबुनियाद और गैरजिम्मेदाराना आरोप” बताया और कहा कि, “राहुल गांधी को आपत्ति दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था लेकिन वह नहीं आए। अब वे चुनाव कर्मचारियों को धमका रहे हैं। हम हर दिन इन निराधार आरोपों और धमकियों को नजरअंदाज करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम कर रहे हैं।”

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related