रायपुर,। राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे,दाऊ जी.पी.चंद्राकर, दीनदयाल वर्मा,ठा. रामगुलाम सिंह,जागेश्वर प्रसाद,लालाराम वर्मा,इंजी. अशोक ताम्रकार,चेतन देवांगन,महेंद्र कौशिक, गिरधारी सिंह ठाकुर, वेगेन्द्र सोनवेर,गोवर्धन वर्मा,छन्नू साहू,पारसराम ध्रुव,जगतरन सिंह, अलखराम साहू,अशोक कश्यप ने कहा है कि 32 दिन से चला आ रहा नया रायपुर में किसान आंदोलन को पूर्व में राहुल गांधी ने समर्थन देकर किसानों की मांगों को जायज माना था। आज 3 वर्ष से अधिक हो गया कांग्रेसी सरकार को। भूपेश बघेल की सरकार किसानों के मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है और किसानों का शोषण कर रही है।भूपेश सरकार कृषि भूमि पर कारखाना लगवा रही है और कांग्रेस नेतृत्व किसानों की मांगों पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश में आंदोलन कर रहे हैं।क्या ऐसे कांग्रेस पर कोई किसान भरोसा कर पायेगा। नया रायपुर के किसानों की मांग का परिपालन कराएं राहुल गांधी जी से अपील करते हैं।
