RAGHAV CHADHA CONTROVERSY : Raghav’s counterattack on AAP leaders, questions the party!
रायपुर डेस्क। आम आदमी पार्टी के भीतर सियासी हलचल अब खुलकर सामने आ गई है। राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने वीडियो जारी कर सीधे अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
राघव ने साफ कहा कि वो संसद में शोर मचाने नहीं, बल्कि आम लोगों के मुद्दे उठाने जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने एयरपोर्ट पर महंगे खाने से लेकर मिडिल क्लास पर टैक्स, डिलीवरी बॉय की परेशानी और टेलीकॉम कंपनियों के बार-बार रिचार्ज जैसे मुद्दे उठाए।
पार्टी पर आरोप लगाते हुए राघव बोले कि उनके खिलाफ एक “स्क्रिप्टेड कैंपेन” चलाया जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि जिन मुद्दों पर उन पर सवाल उठाए जा रहे हैं, उन पर बाकी सांसदों ने भी साइन नहीं किए, लेकिन निशाना सिर्फ उन्हें बनाया गया।
अब सवाल ये है कि AAP के अंदर ये टकराव कितना बढ़ेगा और क्या ये खुली बगावत की शुरुआत है।

