PUTIN DRONE ATTACK : पुतिन पर 91 ड्रोन अटैक नाकाम, अब बच सकेंगे जेलेंस्की ?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PUTIN DRONE ATTACK : 91 drone attacks on Putin fail, will Zelensky be able to escape now?

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध में एक बड़ा और सनसनीखेज मोड़ आया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर 28-29 दिसंबर की आधी रात नोवगोरोद स्थित आवास में 91 ड्रोन से हमला किया गया, जिसे रूस की एयर डिफेंस प्रणाली ने नाकाम कर दिया। पुतिन सुरक्षित हैं और उन्होंने अमेरिका को घटना की जानकारी दी।

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन को सीधे जिम्मेदार ठहराते हुए चेतावनी दी है कि रूस उचित समय पर जवाब देगा। पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी फोन पर बातचीत कर इस हमले की सूचना दी। ट्रंप ने कहा कि यह हमला गलत समय पर हुआ और उन्होंने टॉमहॉक मिसाइलों को रोक दिया।

सूत्रों के अनुसार, यूक्रेन ने युद्ध में बढ़त पाने के लिए पुतिन को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन यह प्रयास फेल हो गया। रूस ने अब जवाबी हमले के लिए सेना को अलर्ट कर दिया है और कीव पर संभावित हमला खतरे में है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इस अटैक के बाद युद्ध की स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है, और पूरे विश्व की नजर अब रूस-यूक्रेन टकराव पर टिकी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related