कवर्धा हिंसा का पूरे छत्तीसगढ़ में विरोध, बिलासपुर में विहिप कार्यकर्ताओं को स्कूल में किया नजरबंद

Date:

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में हुई घटना के बाद पूरे प्रदेश में विरोध-प्रदर्शन (Protests Across The State) शुरू हो गया है. इसको लेकर मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) ने आक्रोश रैली (Aakrosh Rally) निकालकर विरोध जताया. विहिप का आरोप है कि प्रशासन ने इस मामले में एक पक्षीय कार्रवाई की है. इसको लेकर विहिप कार्यकर्ता जगह-जगह विशाल हिंदू आक्रोश हुंकार रैली (Huge Hindu Aakrosh Hunkar Rally) निकाल रहे हैं.

बड़ी संख्या में पुलिस बलों की है तैनाती

हालांकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की शहर में तैनाती कर दी गई है. जगह-जगह बैरिकेडिंग लगा दी गई है. बता दें कि भारी पुलिस बल की मौजूदगी में भी बड़ी संख्या में भगवा झंडा लिये विश्व हिंदू परिषद के समर्थक सड़क पर उतरे.

बिलासपुर में विहिप कार्यकर्ताओं को स्कूल में किया नजरबंद

इधर, बिलासपुर में भी कवर्धा हिंसा मामले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मंगलवार को रैली निकालने के लिए छत्तीसगढ़ स्कूल में जमा हुए. लेकिन विहिप कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने स्कूल के गेट से बाहर ही नहीं निकलने दिया. प्रशासन ने सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को स्कूल में ही नजरबंद कर लिया. हालांकि विहिप कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी शामिल थे. कार्यकर्ताओं की मांग है कि वे इस मामले में कलेक्टर को ज्ञापन देंगे.

VHP workers submitted memorandum to the collector

विहिप कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

प्रशासन ने नहीं दी रैली निकालने की परमिशन

बता दें कि विहिप कार्यकर्ताओं को बिलासपुर के छत्तीसगढ़ स्कूल में विश्व हिंदू परिषद और भाजपा के कार्यकर्ताओं का जमा होकर वहां से रैली निकाल मुख्य मार्ग से होते हुए कलेक्टर कार्यालय जाना था, लेकिन जिला प्रशासन ने रैली निकालने की परमिशन नहीं दी और छत्तीसगढ़ स्कूल में ही जिला प्रशासन के दंडाधिकारी स्तर के अफसर को भेज कर मामले में ज्ञापन लिया. पूरे मामले में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरा प्रकरण प्रशासन और राज्य सरकार की विफलता की वजह से भयावह रूप ले लिया है. पुलिस की एक पक्षीय कार्रवाई का विरोध भी धरमलाल कौशिक ने किया.

उन्होंने कहा कि पुलिस स्थानीय विधायक और प्रदेश के दूसरे नेताओं के इशारे पर पुलिस काम कर रही है. प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो गई है, जिसका जीता जागता सबूत कवर्धा में दो पक्षों में इतना बड़ा विवाद होना है. विवाद के दिन पुलिस मौन होकर पूरे मामले को देखती रही और कार्रवाई नहीं की.

VHP workers present in the meeting in Raipur

रायपुर में सभा में मौजूद विहिप कार्यकर्ता

रायपुर में भाजपा सांसद और प्रवक्ता भी दे रहे कार्यकर्ताओं का साथ

वहीं राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता कवर्धा हिंसा के विरोध में एक दिन का धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन में सैकड़ों विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता शामिल हैं. इतना ही नहीं विहिप कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा सांसद सुनील सोनी और भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद हैं.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...

COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case रायपुर, 24...