अरविंद केजरीवाल के इस मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने मानहानि मामले में भेजा समन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के एक और मंत्री की अब मुसीबत बढ़ सकती हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी को मानहानि मामले समन जारी किया है। आतिशी को 29 जून को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया बामनियाल के सामने पेश होना होगा। आप नेता को भाजपा नेताओं के खिलाफ बयान देने पर दाखिल मानहानि मामले में समन जारी किया गया है। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने आतिशी के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में उनके दावों को लेकर आपराधिक मानहानि की शिकायत दायर की थी। इसमें उन पर भाजपा और उसके सदस्यों को बदनाम करने का आरोप लगाया गया है। आतिशी ने दावा किया था कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं से 20-30 करोड़ रुपये के बदले में उनकी पार्टी में शामिल होने के लिए संपर्क किया था।

क्या बोलीं बांसुरी स्वराज

भाजपा नेता और नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बांसुरी स्वराज का कहना है कि आम आदमी पार्टी बार-बार भाजपा के खिलाफ अपमानजनक बयान नहीं दे सकती और जवाबदेह नहीं हो सकती। आतिशी जी को अब अपना पक्ष रखने के लिए अदालत के सामने पेश होना होगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related