PRIME MINISTER MODI : त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के नतीजो से पीएम मोदी गदगद, “कुछ कट्‌टर कहते हैं मर जा मोदी, जनता कह रही मत जा मोदी”

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PRIME MINISTER MODI: PM Modi upset with the results of Tripura, Nagaland and Meghalaya assembly elections, “Some fanatics say die Modi, people are saying don’t go Modi”

डेस्क। त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद गुरुवार रात PM नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे और अपनी स्पीच में विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- हमारी जीत से घबराए कुछ कट्‌टर विरोधी कहते हैं मर जा मोदी, लेकिन मेरे देशवासी कहते हैं मत जा मोदी। PM ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से यह भी पूछा नॉर्थ-ईस्ट के रिजल्ट के बाद TV पर EVM को गाली पड़नी शुरू हुई या नहीं।

उन्होंने कहा- हम एक नई दिशा पर चल पड़ा नॉर्थ-ईस्ट देख रहे हैं। यह दिलों की दूरियां समाप्त होने का ही नहीं, बल्कि नई सोच का प्रतीक है। अब नॉर्थ-ईस्ट न दिल्ली से दूर है न दिल से दूर है। यह इतिहास रचे जाने का समय है। मैं नॉर्थ-ईस्ट की समृद्धि और विकास का समय देख रहा हूं।

कुछ दिन पहले मैं जब वहां गया तो किसी ने कहा कि मोदी जी आपको अपनी हाफ सेंचुरी के लिए बहुत-बहुत बधाई। मैंने पूछा कि कैसी हाफ सेंचुरी तब उन्होंने बताया कि आप जब से प्रधानमंत्री बने हैं तब से 50 बार से अधिक बार नॉर्थ-ईस्ट की विजिट कर चुके हैं।

मोदी के भाषण की खास बातें –

मोबाइल की फ्लैश लाइट जलवाकर नॉर्थ-ईस्ट के लोगों का आभार व्यक्त किया, बोले- ये नॉर्थ-ईस्ट की देशभक्ति का सम्मान है।

अन्य राज्यों में काम करना उतना कठिन नहीं है, जितना नॉर्थ ईस्ट में है इसलिए वहां के कार्यकर्ता विशेष अभिनंदन के हकदार हैं।

केंद्र की राजनीति में नॉर्थ-ईस्ट को महत्व मिलता है तो हमारे कुछ विशेष शुभचिंतकों के पेट में दर्द होता है।

पहले जो दूर दृष्टा होते थे वो आने वाली पीढ़ियों के बारे में सोचते थे और अब पॉलिटीशियन सोचते हैं उनकी तस्वीर छपेगी या नहीं।

हम सबसे कठिन चीजों को हल करने के लिए कठिन से कठिन मेहनत करते हैं। समाधान के जो भी रास्ते मिलें उन पर चलते हैं।

आजादी के दशकों बाद भी नॉर्थ-ईस्ट के हजारों गांवों में बिजली भी नहीं पहुंची थी। अब बिजली, नल से जल और गैस उपलब्ध है।

नगालैंड में पहली बार महिला उम्मीदवार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है।

विपक्षी जहां हमारी कब्र खोदने की ख्वाहिश करते हैं, वहां कमल खिलता जा रहा है।

कुछ कट्‌टर लोग कहते हैं मर जा मोदी, देश कह रहा है मत जा मोदी।

कांग्रेस कह रही है ये तो छोटे राज्य हैं, इनके नतीजे इतना मायने रखते। जब दिल में ही जोड़ने की भावना न हो तो ऐसे बोल निकलते हैं।

बीजेपी को बनिया पार्टी कहा गया, मिडिल क्लास की पार्टी कहा गया, लेकिन हमने उन मिथकों को तोड़ दिया।

हमने गुजरात चुनाव में भी देखा है कि कैसे आदिवासी पट्टी में भी बीजेपी को जबर्दस्त जीत मिली।

हमें माइनॉरिटी के खिलाफ बताया गया। यह भ्रम गोवा के भाइयों ने तोड़ा।

नड्‌डा बोले- मोदी के विजन की जीत –

इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- पूर्वोत्तर में भाजपा को मिली जीत, मोदी के विजन का नतीजा है। यह मोदी की मेहनत की जीत है। मोदी ने नार्थ-ईस्ट के विकास का रोडमैप बनाया, जिस पर चलकर वहां की तकदीर बदल गई है। पूर्वोत्तर पहले टारगेट किलिंग, हिंसा और आतंकवाद के लिए जाना जाता था, अब शांति और विकास के लिए जाना जाता है।

त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत –

तीनों राज्यों के विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा और नगालैंड के रिजल्ट आ चुके हैं। नगालैंड और त्रिपुरा में भाजपा को फिर से बहुमत मिला है। दोनों राज्यों में भाजपा गठबंधन को 37 और त्रिपुरा में 33 सीटें मिली हैं।

उधर, मेघालय में मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की NPP सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। NPP के खाते में अभी 25 सीटें आ रही हैं। वोटिंग के बाद एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान था। मेघालय में हंग असेंबली के आसार थे। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट करके कहा- मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने गृहमंत्री अमित शाह को फोन करके सरकार बनाने के लिए मदद मांगी है।

पीएम ने ट्वीट कर कार्यकर्ताओं को बधाई दी –

नगालैंड और त्रिपुरा में बीजेपी गठबंधन को जीत मिलने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों को धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार लोगों के विकास के लिए काम कर रही है। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं, मुझे आप लोगों पर गर्व है। वहीं, पीएम ने मेघालय के पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद कहा। पीएम बोले कि हम मेघालय के विकास पथ को बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करते रहेंगे।

मेघालय और त्रिपुरा में बीजेपी का वोट शेयर घटा –

अगर बीजेपी के वोट शेयर की बात करें तो नगालैंड में बीजेपी का वोट शेयर बढ़ा है। जबकि मेघालय और त्रिपुरा में पार्टी का वोट शेयर कम हुआ है। साल 2018 में नगालैंड में बीजेपी का वोट शेयर 15.4% था, जो 2023 में बढ़कर 16.38 हो गया। वहीं, मेघालय में बीजेपी का वोट शेयर 2018 में 9.7% था, यह 2023 में 7.63 हो गया। त्रिपुरा में बीजेपी का वोट शेयर पांच सालों में 43.4% से घटकर 39.63% हो गया है।

नगालैंड और त्रिपुरा में बीजेपी के सत्ता में वापसी करने की तस्वीर लगभग साफ होने के बाद भाजपा नेताओं के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि पीएम मोदी का काम लोगों तक पहुंच रहा है, यही उत्तर पूर्व राज्यों में बीजेपी की जीत की वजह है।

माणिक साहा ने जीत का सर्टिफिकेट लिया –

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने टाऊन बारदोवली सीट से करीब 1300 वोटों से जीत दर्ज की है। जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद साहा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। साहा बोले- हमने पहले भी कहा था कि बीजेपी एक बार फिर बहुमत से सरकार बनाएगी और अब तक के नतीजे बता रहे हैं कि हम सरकार बना रहे हैं। हालांकि हम अधिक सीटों की उम्मीद कर रहे थे और चुनाव के बाद समीझा करेंगे कि ऐसा क्यों नहीं हुआ।

पूर्वोत्तर के 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा और नगालैंड के रिजल्ट आ चुके हैं। दोनों राज्यों में भाजपा को फिर से बहुमत मिला है। नगालैंड में भाजपा गठबंधन को 37 और त्रिपुरा में 33 सीटें मिली हैं। वहीं, मेघालय में मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की पार्टी NPP 25 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : राजनांदगांव की सड़कों पर जांच का डंडा!

CHHATTISGARH : Checking on the streets of Rajnandgaon! रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़...

CHHATTISGARH : 7 बड़े मामलों की जांच CBI के पास

CHHATTISGARH : CBI takes over investigation of 7 major...

CHHATTISGARH : 22 बंदरों की गोली मारकर हत्या …

CHHATTISGARH : 22 monkeys shot dead... बेमेतरा। जिले के दाढ़ी...