PRESIDENT CG VISIT : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी छत्तीसगढ़ …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PRESIDENT CG VISIT : President Draupadi Murmu will visit Chhattisgarh…

अंबिकापुर, 12 नवंबर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को अंबिकापुर के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस विशेष अवसर पर पीजी कॉलेज ग्राउंड में भव्य आयोजन किया जाएगा, जहां हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग जुटेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य मंच से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘अकरा विकास योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति आदिवासी समाज से जुड़े सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगी।

सुरक्षा और तैयारियों में जुटा प्रशासन

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए गांधी स्टेडियम में हेलीपैड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष नोडल अधिकारियों की तैनाती की है। पीजी कॉलेज ग्राउंड में विशाल डोम और मंच तैयार किया जा रहा है।

पहले 15 नवंबर को तय थी तारीख

मूल रूप से यह आयोजन 15 नवंबर को प्रस्तावित था, लेकिन अब नई तारीख 20 नवंबर तय की गई है। राष्ट्रपति के आगमन की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है।

तीन दिनों तक चलेगा जनजातीय गौरव दिवस समारोह

राज्य सरकार इस वर्ष जनजातीय गौरव दिवस को लेकर तीन दिवसीय आयोजन करने जा रही है। इस दौरान बैगा-गुनिया हथजोड़ सम्मान निधि की शुरुआत होगी। साथ ही शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में आयोजित लोककला और कर्मा महोत्सव का समापन भी इसी मंच से होगा।

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related