President Ibrahim Raisi: ईरान के राष्ट्रपति की अंतयेष्टि में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

President Ibrahim Raisi: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की अंतयेष्टि में भारत की ओर से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मौजूद रहेंगे। जगदीप धनखड़ ईरान के लिए रवाना हो चुके हैं। रईसी के निधन पर भारत में मंगलवार को एक दिन के लिए राजकीय शोक भी रखा गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने उनकी रवानगी के समय की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की है।

जायसवाल ने तस्वीर के साथ लिखा है, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ईरान के राष्ट्रपति सैय्यद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियान के दुःखद निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए आधिकारिक समारोह में भाग लेने के लिए तेहरान की यात्रा पर रवाना हुए। बता दें कि रईसी और अब्दुल्लाहियान की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related