पंचायत उप निर्वाचन 2022 के लिए 14 अक्टूबर को किया जाएगा मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन

Date:

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के विभिन्न पंचायत उप निर्वाचन 2022 के लिए 14 अक्टूबर को किया जाएगा मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशनजनपद पंचायत वार मुद्रित निर्वाचक नामावली 13 अक्टूबर तक प्राप्त की जाएगी और उन्हें रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी। इसी तिथि को निर्वाचक नामावली प्रकाशन के संबंध में सूचना का प्रारूप भेजा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि द्वितीय चरण में 14 अक्टूबर 2022 से निर्वाचक नामावली के संबंध में सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन और दावे तथा आपत्तियों को प्राप्त करने की शुरुआत की जाएगी। दावे आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि और समय शुक्रवार 21 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई है। प्रारूप (क) 1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को 27 अक्टूबर 2022 तक दावा प्रस्तुत किया जा सकेगा। प्रारूप (क) 1 में प्राप्त दावे का निराकरण 1 नवंबर 2022 तक किया जाएगा। दावे आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरुद्ध अपील आदेश पारित होने के 5 दिन के भीतर की जा सकेगी। ग्राम पंचायत वार अनुपूरक सूची एवं पीडीएफ को तैयार करने तथा पीडीएफ को मुद्रण के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपने का कार्य 7 नवंबर 2022 तक किया जाएगा। 9 नवंबर 2022 तक अनुपूरक सूचियों को मूल प्रारंभिक सूचियों के साथ जोड़ा जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 10 नवंबर 2022 को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अगस्त 2022 तक अद्यतन सूची के अनुसार राज्य में कुल त्रिस्तरीय पंचायत के 606 पद रिक्त हैं। इनमें पंच के 485, सरपंच के 111, जनपद सदस्य 9 तथा जिला पंचायत सदस्य का एक पद शामिल है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: गरियाबंद में दो समुदायों में हिंसक झड़प, मारपीट, आगजनी व तोड़फोड़

CG NEWS गरियाबंद ।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक...

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...

T20 WORLDCUP 2026 : भारत से नहीं भिड़ेगा पाकिस्तान

T20 WORLDCUP 2026 : Pakistan will not face India नई...