प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य को मिलेगा कैबिनेट मंत्री का दर्जा… नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के लिए काफी रस्साकसी के बाद कांग्रेस ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगा दी. सुक्खू आज हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. उनके साथ प्रतिभा सिंह खेमे के मुकेश अग्निहोत्री भी दोपहर डेढ़ बजे डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. शिमला के रिज मैदान में होने वाले शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे.

रखी कांग्रेस नेता राहुल गांधी शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान के बूंदी से सुबह करीब साढ़े 10 बजे निकलेंगे. सूत्रों की मानें तो वह शाम 4 बजे राजस्थान में ही यात्रा में फिर से शामिल होंगे. सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नाम के ऐलान के बाद कहा कि प्रतिभा गुट को नकारा नहीं जाएगा. इस दौरान कहा कि हिमाचल में कोई गुट नहीं है. मैंने कोई लॉबिंग नहीं की. मैं एक स्टूडेंट लीडर से यहां तक पहुंचा हूं. उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा. उन्होंने इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और प्रियंका गांधी को धन्यवाद दिया.

सुखविंदर सिंह हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की इलेक्शन कैंपेनिंग कमेटी के चेयरमैन और 5 बार के विधायक हैं. कहा जा रहा है कि सुक्खू को ज्यादातर विधायकों का समर्थन था. इससे पहले शुक्रवार को विधायक दल की बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया गया था. इसमें विधायकों ने पार्टी हाईकमान को फैसला लेने के लिए अधिकृत कर दिया था. सुक्खू को सीएम बनाकर कांग्रेस पार्टी ने राजनीति में परिवारवाद से किनारा करने का साफ संदेश भी दे दिया है. पहले पार्टी में गैर गांधी अध्यक्ष और अब क्षेत्रीय क्षत्रपों की दखलअंदाजी को भी नकार दिया गया है. कांग्रेस ने हिमाचल के छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह के परिवार की बजाय कॉमनमैन सुक्खू पर भरोसा जताया है. हिमाचल में सीएम पद की रेस में वीरभद्र सिंह की पत्नी और मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह भी थीं. कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा के बेटे विक्रमादित्य के सीट छोड़ने की पेशकश भी काम नहीं आई

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related