BIHAR ELECTION BREAKING : जन सुराज पार्टी ने जारी की पहली सूची …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIHAR ELECTION BREAKING : Jan Suraj Party releases first list…

पटना, 09 अक्टूबर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने गुरुवार को अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 51 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशांत किशोर खुद मौजूद नहीं रहे।

जन सुराज की ओर से आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती और राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू सिंह ने संबोधित किया। दोनों नेताओं ने बताया कि यह पार्टी की शुरुआती सूची है और आने वाले दिनों में अन्य उम्मीदवारों की घोषणा भी की जाएगी।

पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशांत किशोर 11 अक्टूबर को तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर से अपने चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत (शंखनाद) करेंगे। यह जन सुराज की सक्रिय चुनावी शुरुआत मानी जा रही है।

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे –

पहला चरण: 6 नवंबर 2025

दूसरा चरण: 11 नवंबर 2025

चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

पहले चरण में 121 सीटों, जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा।

नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है –

पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर, जांच 18 अक्टूबर, और नाम वापसी की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर रखी गई है।

दूसरे चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, जांच 21 अक्टूबर, और नाम वापसी की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर तय की गई है।

वर्तमान बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। राज्य में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 2 अनुसूचित जनजाति (ST) और 38 अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related