POLITICS BREAKING : AAP का सीनियर नेता थामने जा रहा कांग्रेस का हाथ, कौन है जानें यहां ..

Date:

POLITICS BREAKING: Senior leader of AAP is going to join hands with Congress, know who he is here..

डेस्क। पंजाब से आम आदमी पार्टी का एक सीनियर नेता अब कांग्रेस का दामन थामने जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आज दोपहर 1:00 बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में उक्त नेता की जॉइनिंग कराई जाएगी। बहराल कांग्रेस में शामिल होने वाला आप का यह नेता कौन है? इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है और इसी चर्चा में एक नाम भी खूब चर्चित हो रहा है। वो नाम है गुरतेज सिंह पन्नू का।

कहा जा रहा है कि, गुरतेज सिंह पन्नू कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। बताया जाता है कि, गुरतेज 2022 में मोहाली से विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा रखते थे, लेकिन पार्टी ने उस समय उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया। उनकी जगह कारोबारी कुलवंत सिंह को टिकट दी गई। वहीं कुलवंत सिंह ने जीत भी हासिल की। लेकिन इधर टिकट न मिलने के चलते गुरतेज सिंह पन्नू ने पार्टी से किनारा कर लिया। फिलहाल, देखने वाली बात यह है कि गुरतेज सिंह पन्नू ही कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं या कोई और नेता। वैसे भी I.N.D.I.A. अलायंस बनने के बावजूद पंजाब में आप और कांग्रेस में नजदीकी नहीं दिख रही।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related