Political News: दिल्ली में AAP को बड़ा झटका, 15 पार्षदों ने इस्तीफा देकर बनाई नई पार्टी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Political News: नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) को शनिवार को झटका लगा है। दरअसल, पार्षद हेमचंद्र गोयल के नेतृत्व में करीब 15 पार्षदों की शनिवार को बैठक हुई और इसमें कई फैसले लिए गए। सभी पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा देकर थर्ड फ्रंट बनाने का निर्णय लिया है, जिसका नेतृत्व मुकेश गोयल को देने का फैसला लिया गया है।

अभी भाजपा के पास 117 सदस्य हैं और आप के पास 113 सदस्य। वहीं कांग्रेस के पास 8 पार्षद हैं। इन 15 पार्षदों में दिनेश भारद्वाज, सुमन अनिल राणा, मुकेश गोयल, हेमचंद्र गोयल आदि शामिल हैं। इस नए थर्ड फ्रंट का नाम इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी रखा गया है।

पार्षदों ने लगाए गंभीर आरोप

पूर्व नेता सदन मुकेश गोयल ने कहा कि हमेशा ऊपर से आदेश आते थे। नीचे की कोई बात नहीं सुनी जाती थी। मुझे नेता सदन बनाया गया लेकिन हमें कोई जानकारी नहीं होती थी। मैं 2022 में आप के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वहीं हेमचंद गोयल ने कहा कि निगम का अर्थ है सत्ता का विकेंद्रीकरण लेकिन आप ने केंद्रीय स्तर पर एक ही व्यक्ति को शक्ति दे दी।

थर्ड फ्रंट में शामिल ये नेता

मुकेश गोयल
हेमचंद गोयल
दिनेश भारद्वाज
हिमानी जैन
उषा शर्मा
साहिब कुमार
राखी कुमार
अशोक पांडेय
राजेश कुमार
अनिल राणा
देंवेंद्र कुमार
रोनाझी शर्मा

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related