पुलिस विभाग ने नए साल के अवसर पर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवानों को बड़ी सौगात…. प्रदेश के 461 जवानों को पदोन्नति की….यह आदेश पुलिस मुख्यालय रायपुर से जारी

Date:

रायपुर |पुलिस विभाग ने नए साल के अवसर पर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवानों को बड़ी सौगात दी है। विभाग ने प्रदेश के 461 जवानों को पदोन्नति की सौगात दी है। पदोन्नति सूची में आरक्षक और प्लाटून कमाण्डरों का नाम शामिल है। यह आदेश पुलिस मुख्यालय रायपुर से जारी किया गया है। पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी बताया कि छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान राज्य के दूरस्थ अंचलों विशेषकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात होकर अपने परिवार से दूर रहकर अपनी ड्यूटी को अंजाम देते हैं, इन्हें पदोन्नति मिलने से एक तरफ इनकी कार्य क्षमता में वृद्धि होती है और इनका मनोबल बढ़ता है साथ ही इनके परिवारजनों को भी खुशी प्राप्त होती है तथा समाज में उनके मान सम्मान में वृद्धि होती है। पुलिस महानिदेशक अवस्थी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य में समस्त पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को समय पर नियमानुसार पदोन्नति मिलती रहनी चाहिए ताकि पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों तथा उनके परिवार के कल्याण हेतु विभाग में संचालित योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : 25 हजार लेते पकड़ा गया पटवारी!

CHHATTISGARH : Patwari caught taking Rs 25 thousand! सूरजपुर. छत्तीसगढ़...

IPS CONTROVERSY : बिगड़े बोल पड़े भारी! BJP MLA को नोटिस

IPS CONTROVERSY : Rude words prove costly! Notice issued...