RAM STATUE GOA : PM मोदी ने किया दुनिया की सबसे ऊंची श्रीराम प्रतिमा का अनावरण

Date:

RAM STATUE GOA : PM Modi unveiled the world’s tallest Shri Ram statue

नई दिल्ली। गोवा के पर्तगाली (कनकोण) स्थित श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान श्रीराम की 77 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। यह दुनिया में स्थापित राम की अब तक की सबसे ऊंची प्रतिमा है। इस प्रतिमा को मशहूर मूर्तिकार राम सुतार ने तैयार किया है, जो ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के निर्माता भी हैं।

77 फीट प्रतिमा बनी नई पहचान

कांस्य धातु से निर्मित यह 77 फीट ऊंची प्रतिमा न केवल अपनी भव्यता के लिए, बल्कि आध्यात्मिक महत्व के लिए भी विशेष मानी जा रही है। अनावरण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह मठ 550 वर्षों से समय के उतार-चढ़ाव झेलते हुए समाज को दिशा देने का काम करता रहा है और यही इसकी सबसे बड़ी पहचान है।

मठ ने सदियों से निभाई आध्यात्मिक भूमिका

समारोह से पहले प्रधानमंत्री ने मठ परिसर में स्थित मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगली जीवोत्तम मठ को भारत के सबसे पुराने मठवासी संस्थानों में गिना जाता है। यह गौड़ सारस्वत ब्राह्मण समुदाय का पहला वैष्णव मठ माना जाता है, जिसकी स्थापना 13वीं शताब्दी में जगद्गुरु माधवाचार्य द्वारा की गई थी।

मठ परिसर का भव्य जीर्णोद्धार

गोवा के लोक निर्माण मंत्री दिगंबर कामत ने बताया कि मठ परिसर का व्यापक जीर्णोद्धार किया गया है और इसे आधुनिक स्वरूप दिया गया है। कार्यक्रम में गोवा के राज्यपाल अशोक गजपति राजू और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे।

समुदाय और संस्कृति का केंद्र

शांत कुशावती नदी के किनारे स्थित यह मठ सदियों से आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है और आज भी सारस्वत समुदाय के लोगों के लिए आस्था का प्रमुख स्थल है।

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related