दुर्ग की रैली में पीएम मोदी बोले- 80 करोड़ गरीबों को पांच साल देंगे मुफ्त राशन

Date:

दुर्ग। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्ग रविशंकर स्‍टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कल ही प्रदेश भाजपा ने अपना संकल्‍प पत्र जारी किया है। छत्‍तीसगढ़ की महिला, युवा और किसानों को सबसे बड़ी प्राथमिकता दी गई है। भाजपा ट्रैक रिकार्ड है हम जो कहते हैं वो करके रहते हैं। छत्‍तीसगढ़ को भाजपा ने बनाया और मैं गारंटी देता हूं छत्‍तीसगढ़ को भाजपा ही सवांरेगी।

भाजपा संकल्‍प पत्र के आगे कांग्रेस का झूठ का पुलिंदा भी है। कांग्रेस की प्राथमिकता क्‍या है। उसकी प्राथमिकता है भ्रष्‍टाचार से अपनी तिजोरी भरना। चेहेतों को नौकरी बांटना। आप के बच्‍चों को नौकरी से बाहर करना। पीएससी घोटला में कांग्रेस ने यही तो किया। कांग्रेस आप के बच्‍चों को बाहर कर दिया और अपने बच्‍चों को भर्ती किया। आप यहां सरकारी दफ्तारों में जाते हैं तो लोग क्‍या कहते हैं, जब सरकारी दफ्तार से निकलता है 30 टका कक्‍का, आपका काम पक्‍का। कांग्रेस की हर घोषणा में 30 टके का काम पक्‍का है। इसलिए 30 टका सरकार से छत्‍तीसगढ़ छूटकारा चाहता है। इसलिए छत्‍तीसगढ़ कह रहा है अउ नई सहिबो बदल के रहिबो।

छत्‍तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आपको लूट करने कोई मौका नहीं छोड़ रही है। इन्‍होंने तो महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा है। दो दिन पहले ही रायपुर में बहुत बड़ी कार्यवाही हुई है। रुपयों का बहुत बड़ा ढेर मिला है। लोग कह रहे हैं ये पैसा सट्टेबाजों का है, जो उन्‍होंने छत्‍तीसगढ़ के गरीबों और नवजवानों को लूट कर जमा किया है। लूट के इसी पैसे से कांग्रेस के नेता अपने घर भर रहे हैं। मीडिया में आ रहा है कि इस पैसे के तारे छत्‍तीसगढ़ के उन तक जा रहे हैं। यहां की कांग्रेस पार्टी ने यहां की सरकार ने यहां के मुख्‍यमंत्री ने छत्‍तीसगढ़ की जनता को बताना चाहिए कि दुबई में बैठे इस घोटाले के आरोपियों के साथ उनके क्‍या संबंध हैं। आखिर क्‍यों ये पैसा पकड़े जाने के बाद यहां के मुख्‍यमंत्री बौखला गए हैं। मैदान में उतर गए हैं। नेता दबी जुबान में हमें धमकी दे रहे हैं। ये धमकियां किसको दे रहे हो। ये किसको डरा रहे हो। ये जनता है सब कुछ जानती है। मोदी को तो ये कांग्रेसी दिनरात गाली देते हैं। हर दिन मैं दो ढाई किलो गाली खाता हूं। अब यहां के मुख्‍यमंत्री देश की जांच एजेंसी और सुरक्षा बलों को गाली देने लगे हैं।

ये मोदी है गालियों से डरता नहीं है। भ्रष्‍टाचारियों का हिसाब करने के लिए तो आपने मोदी को दिल्‍ली भेजा है। जिन्‍होंने छत्‍तीसगढ़ के गरीब के लूटा है उस पर कार्यवाही होकर रहेगी। उसे पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा।

छत्‍तीसगढ़ की भ्रष्‍ट सरकार ने एक के बाद एक घोटाला करके आपका विश्‍वास तोड़ा है छत्‍तीसगढ़ महतारी का अपमान किया है। राज्‍य सरकार के घोटलों को गिनाया। राज्‍य में भाजपा सरकार बनने के बाद ऐसे घोटलों की सख्‍ती से जांच की जाएगी। आपका पैसा लूटने वालों को जेल भेजा जाएगा।

कांग्रेस ने गरीब को धोखा के सिवाय कुछ नहीं दिया। हमारे देश का गरीब, गरीबी हटाओं के नारे सुनसुन कर थक चुका था। इस वादे के दम पर कांग्रेस साल दर साल पीढ़ी दर पीढ़ी शोषण करते रहे। हर गरीब सोचता था कम से कम मेरा बच्‍चा तो गरीब नहीं रहेगा। लेकिन कांग्रेस ने हमेशा गरीब ही बनाकर रखा। इसी वजह से भाजपा का गरीब निराशा में दबे जा रहा था। गरीब उनके लिए सिर्फ एक वोट है। इसलिए कांग्रेस कभी गरीब का कद्र नहीं करती। इसलिए कांग्रेस जब तक केंद्र में रही तब तक वह गरीबों का पैसा लूट कर खाती है।

2014 में सत्‍ता में आने के बाद हमने गरीब भाई-बहनों में यह विश्वास पैदा किया कि गरीबी दूर हो सकती है। हमें ऐसी-ऐसी नीतियां बनाई जिससे हर गरीब अपनी गरीबी का खात्‍मा करने का सबसे सिपाही बनकर मोदी का साथी बन गया। भाजपा सरकार ने बहुत धैर्य और ईमानदारी से काम किया। मोदी के लिए देश की सबसे बड़ी जाति एक ही जाति है। मोदी का यह बार-बार कहना मेरे देश में सबसे बड़ी कोई जाति है तो वह है गरीब। जो गरीब है मोदी उसका सेवक, उसका भाई और उसका बेटा है। भाजपा सरकार की नीतियों के कारण गरीबी कम हो रही है।

देश का गरीब एक जुट हो रहा है और इससे राजनीतिक दलों को डर लग रहा है। वे गरीबों की एकता से डर रहे हैं। इसलिए वे गरीब को भी बांटना और गरीब की एकता को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। नया खेल शुरू किया है। गरीबों की एकता तोड़ने के लिए नए-नए षडयंत्र कर रहे हैं। जातिवाद का जहर घोल रहे हैं। हमें गरीबों की एकता तोड़ने वाली हर साजिश को एकजुट होकर नाकाम करना है। हमें मिलकर गरीबी को हराना है।

आत्‍म विश्‍वास और स्‍वाभिमानी गरीब से कांग्रेस डरती है। इसी वजह से केंद्र की योजनाओं को यहां की कांग्रेस सरकार रोकने के लिए पूरी ताकत लगा देती है। मुफ्त अन्‍न योजना अगले पांच साल तक चलेगी।

ओबीसी आरक्षण को लेकर मोदी ने कहा कि सबसे ज्‍यादा भागीदारी भाजपा ने दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में सबसे ज्‍यादा ओबीसी मंत्री है। लेकिन कांग्रेस क्‍या कर रही है एक ओबीसी प्रधानमंत्री को सुबह शाम गाली दे रही है। मोदी को जितनी गाली देना हैं दो लेकिन ओबीसी को गाली देना बंद करे। कांग्रेस को बताना चाहिए कि वह पूरी ओबीसी को क्‍यों गाली दे रही है। क्‍यों कांग्रेस पूरे साहू समाज को चोर बता रही है। कांग्रेस के एक नेता मोदी को गाली देने के साथ ही पूरे ओबीसी समाज को चोर कह दिया। छत्‍तीसगढ़ और पूरे देश का ओबीसी समाज कभी कांग्रेस को माफ नहीं करेगा। भाजपा के पास प्रदेश और देश के विकास का रोड मैप है।

धान खरीदी को लेकर फिर पीएम मोदी ने कहा कि प्रदेश के किसानों का दानादान केंद्र सरकार खरीदती है। कांग्रेस सिर्फ यहां झूठ बोतली है। उन्‍होंने कहा कि छत्‍तीसगढ़ को भाजपा ने बनाया है भाजपा ही संवारेगी। पीएम मोदी ने लोगों से पूछा कि आप मेरा निजी काम करोगे, लोगों ने हामी भरी तो मोदी ने कहा कि आप घर-घर जाकर बुजुर्ग और बड़े लोगों को अपने मोदी जी दुर्ग आए थे और उन्‍होंने आपको नमस्‍कार भेजा है। उन्‍होंने आपको जोहार कहा है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR NEWS : रायपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा

RAIPUR NEWS : Major accident averted at Raipur Airport रायपुर।...

CHHATTISGARH : हिड़मा के गांव में 80 लोग हिरासत में …

CHHATTISGARH : 80 people detained in Hidma village... सुकमा। छत्तीसगढ़...