पीएम मोदी पहुंचे अहमदाबाद, हीरा बा का पार्थिव शरीर पंकज मोदी के घर लाया गया

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

गुजरात। पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं. हीरा बा का पार्थिव शरीर उनके छोटे भाई पंकज मोदी के घर लाया गया है. प्रधानमंत्री कुछ देर में भाई पंकज मोदी के घर पहुंचेंगे. यहीं पर हीरा बा रहती थीं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी की मां को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताश्री, हीरा बा के निधन से मुझे गहरी वेदना हुई है. एक माँ का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी शून्यता लाता है, जिसकी भरपाई असंभव है. दुख की इस घड़ी में प्रधानमंत्रीजी और उनके पूरे परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ. ॐ शांति!  आदित्यनाथ ने ट्वीट कर पीएम मोदी की मां को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ट्वीट किया, एक पुत्र के लिए मां पूरी दुनिया होती है. मां का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है. आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है. प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें. ॐ शांति! पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां हीरा बा को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने लिखा, मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि કામ કરો બુદ્ધિથી, જીવન જીવો શુદ્ધિથી यानि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related