पीएम मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, बोले- इनकी वजह से चैन की नींद सोता है पूरा देश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा में पहुंचे। यहां पर उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और अब साथी जवानों संग दिवाली का त्योहार मनाने जा रहे हैं। पीएम सभी जवानों से बातचीत कर उनका हालचाल भी ले रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री भी उत्साहित हैं और वहां मौजूद सैनिक भी उनकी उपस्थिति से खुश नजर आ रहे हैं।

पीएम ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि ये उनका वो परिवार है जिसके साथ उन्होंने अपनी हर दिवाली मनाई है। उन्होंने बताया कि पहले गुजरात के सीएम के तौर पर और फिर पीएम के रूप में उन्होंने हर दिवाली अपनी इस परिवार के साथ ही मनाई है।

जवान हमारे देश का सुरक्षा कवच: मोदी

उन्होंने जोर देकर कहा कि ये जवान यहां पर सीमा पर दटे रहते हैं, इसी वजह से पूरा देश चैन की नींद सो पाता है। उन्होंने सभी जवानों को देश का सुरक्षा कवच बताया और कहा कि देश में उन्हीं की वजह से शांति और सुरक्षा बनी हुई है। उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें वीरता का जीता-जागता उदाहरण भी बताया।

पीएम ने अब जवानों का हौसला तो बढ़ाया ही, इसके अलावा उनके गौरवशाली इतिहास को भी याद किया। उन्होंने नौशेरा के जवानों को बहादुर बताया और कहा कि दुश्मन जब इस धरती पर कदम रखता है, उन्हें हमेशा मुंहतोड़ जवाब मिला।
पिछली सरकारों पर तंज, आत्मनिर्भर भारत का जिक्र
अपने संबोधन में भी पीएम ने पिछली सरकारों पर तंज भी कसा। उनकी नजरों में पहले देश के जवानों के लिए जब हथियार खरीदने होते थे, तब हमेशा दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन अब आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया जा रहा है। अब देश के अंदर ही अत्याधुनिक हथियार बन रहे हैं।

सेना में महिला की बढ़ती भागीदारी भी पर पीएम ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि अब एनडीए और दूसरे मिलिट्री स्कूलों में भी लड़कियों को पूरा मौका दिया जा रहा है। अब आर्मी में भी उनकी सक्रियता काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस वजह से देश की सेना की पहचान पूरी दुनिया में और ज्यादा सशक्त हुई है।
भारत हमेशा अमर रहेगा: मोदी

पीएम ने जवानों की बीच भारत की मजबूत छवि का भी जिक्र किया। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि भारत आज से हजार साल पहले भी अमर था और और आने वाले हजार साल भी अमर ही रहने वाला है। अब पीएम मोदी का ये वो अंदाज है जो हर दिवाली दिखता है, ये उनका वो जोश है जो वे हर साल जवानों के साथ साझा करते हैं।

वैसे 2014 में जब से नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली है, वह हमेशा ही जवानों संग ही दिवाली का पर्व मनाते हैं। इस बार उनकी दिवाली राजौरी के नौशेरा सेक्‍टर में होगी।

इससे पहले पीएम मोदी ने दिवाली पर देशवाशियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related