स्कूल परिसर में चपरासी ने छात्रा से की अश्लील हरकत: पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो बनाने वाला भी पकड़ाया

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में स्कूल परिसर में छात्रा से अश्लील हरकत कर वीडियो बनाने वाले चपरासी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का छात्रा से अश्लील हरकत करते हुए चपरासी का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने अलग- अलग धाराओं में की दोनों की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने वीडियो बनाने वाले को भी आरोपी बनाया है। यह मामला छोटे बेतिया थाना क्षेत्र का है।

चपरासी ने छात्रा को बताया बहन

जिले के अंदरूनी इलाके के उच्चतर माध्यमिक स्कूल में चपरासी का छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद प्राचार्य बीएल मंडावी ने 10 दिसंबर को चपरासी को कारण बताओ नोटिस दिया गया। जिसमें चपरासी प्रकाश साहा ने कहा कि, परिजनों के बीमार होने पर छात्रा रो रही थी, इसलिए उसे गले लगा समझा रहा था। चपरासी ने छात्रा को बहन बताया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच टीम गठित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डीईओ ने किया था जांच टीम का गठन

बता दें कि कोयलीबेड़ा विकासखंड के अंदरूनी इलाके के एक हायर सेकंडरी स्कूल का चपरासी बेशर्मी की हदें पार कर छात्रा से बेखौफ होकर अश्लीलता करते नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल ने तत्काल कोयलीबेडा खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दी है और जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई बात कही जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related