बंदूक संग फोटो क्लिक करते वक्त दब गया ट्रिगर, महिला की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में फोटो खिंचवाते वक्त एक महिला की बंदूक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. महिला के ससुराल पक्ष का कहना है कि फोटो लेते वक्त लापरवाही से बंदूक का ट्रिगर दब गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. वहीं विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या गोली मारकर कर दी गई है. पुलिस ने 4 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. महिला की बंदूक के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. आरोप है कि ससुरालपक्ष के लोग दहेज में 2 लाख कैश मांग रहे थे. मृतका की शादी दो महीने पहले ही हुई थी. मृतका के पति, ससुर, सास और जेठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है. पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर पड़ताल जारी है. ससुरालपक्ष के बयान की भी जांच की जाएगी.

पूरे प्रकरण पर एएसपी कपिलदेव सिंह का कहना है कि शाहाबाद कस्बे में एक पति-पत्नी के द्वारा कथित तौर पर सेल्फी लेते वक्त गोली चल जाने की घटना सामने आई है. महिला की इस घटना में मौत हो गई थी. महिला के परिजनों ने दहेज हत्या के तहत केस दर्ज करने की अपील की थी, हम सभी तथ्यों की पड़ताल कर रहे हैं. दोनों के मोबाइल बरामद हुए हैं. फॉरेंसिक टीम ने कई तथ्य समझाए हैं. बंदूक बरामद कर ली गई है. सभी तथ्यों की जांच के बाद ही उचित कार्यवाही की जाएगी.

पुलिस दोनों पक्षों के हिसाब से कर रही पड़ताल

नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस दोनों पक्षों पर गौर कर रही है. बंदूक के साथ महिला की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. ऐसे में दावा किया जा रहा है कि मौत लापरवाही से गोली चलने से भी हो सकती है. वहीं परिजन चाहते हैं कि पूरे मामले की जांच दहेज हत्या के एंगल से की जाए. मृत महिला का नाम राधिका है. मृतका के परिजनों ने पति आकाश, ससुर राजेश, सास पूनम, और जेठ उमंग के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस दोनों एंगल से केस की पड़ताल कर रही है.

दो महीने पहले ही हुई थी शादी

महिला की मौत के बाद बंदूकों के साथ उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं. ससुराल पक्ष बार-बार कह रहा है कि फोटो लेने के दौरान ही बंदूक से गोली चल गई थी और महिला की मौत हो गई थी. अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक आकाश और राधिका की शादी 2 महीने पहले हुई थी. राधिका माधौगंज कस्बे के अन्नपूर्णा नगर में रहती थी. मृतका की जिस बंदूक से मौत हुई है, वह उसके ससुर की थी, जो पंचायत चुनावों के दौरान जमा हो गई थी, जिसे उसके ससुर कोतवाली से लेकर आए थे.

बंदूक आने के एक घंटे बाद महिला ने गंवाई जान

बंदूक आने के एक घंटे बाद ही गोली लगने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी. गोली लगने के बाद ससुराल पक्ष उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. राधिका के गले में गोली लगी थी, जो आर-पार हो गई थी. परिवार के लोगों ने बंदूक संग फोटो लेने की बात पुलिस को बताई थी.

महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हो रही हैं वायरल.

घटना की सूचना पाने के बाद मौके पर पुलिस और सीओ अधिकारी सतेंद्र सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और प्राथमिक स्थर पर प्रकरण की जांच की. पुलिस ने बंदूक और राधिका के मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया है. घटना के बाद राधिका के मायके के लोग भी मौके पर पहुंचे. पूरे प्रकरण की जांच जारी है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related