भाजपा का मोर आवास, मोर अधिकार आंदोलन : मंत्री रविंद्र चौबे के आवास का किया गया घेराव

Date:

रायपुर। मोर आवास, मोर अधिकार आंदोलन के तहत आज दोपहर रायपुर दक्षिण विधानसभा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर चौक से निकलकर छ ग शासन के मंत्री रविन्द्र चौबे के शंकर नगर स्थित आवास का घेराव किया। इस मौके पर बृजमोहन अग्रवाल के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रविंद्र चौबे के निवास के आगे लगाए गए बेरिकेट को गिरा दिया और गेट से घुसने की कोशिश की। जिन्हें रोकने के लिए यहां मौजूद जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

कोरबा पहुंची सरोज पांडेय

संसद सरोज पांडेय ने मोर आवास, मोर अधिकार आंदोलन के तहत आज कोरबा के हरदीबाजार में आयोजित प्रदर्शन में हिस्सा लिया। यहां कांग्रेस विधायक पुरुषोत्तम कंवर के निवास के समक्ष लगे बेरिकेट को हटाकर कार्यकर्ताओं ने घुसने का प्रयास किया। इस मौके पर भरी पुलिस बल का इंतजाम किया गया था।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : कार में मिली SDO की लाश

CG BREAKING : SDO's body found in car जगदलपुर, 14...

BREAKING : 8वें वेतन आयोग पर सरकार की सफाई

BREAKING : Government's clarification on 8th Pay Commission नई दिल्ली।...