PAWAN DIWAN TRIBUTE : पवन दीवान को श्रद्धांजलि, रायपुर में बड़ा आयोजन

Date:

PAWAN DIWAN TRIBUTE : Tribute to Pawan Diwan, big event held in Raipur

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संत कवि और समाजसेवी पवन दीवान की पुण्य स्मृति में रायपुर में एक बड़ा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन 7 मार्च को समता कॉलोनी स्थित विप्र भवन में होगा, जहां साहित्य और समाज से जुड़े कई बड़े नाम शामिल होंगे।

कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ ब्राह्मण समाज और विश्व सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह सिर्फ श्रद्धांजलि सभा नहीं, बल्कि पवन दीवान के साहित्यिक योगदान को याद करने और प्रदेश के कवियों-साहित्यकारों को सम्मानित करने का अवसर भी होगा।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे और छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

शाम 6 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और समाज के लोगों को बड़ी संख्या में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है, ताकि संत कवि पवन दीवान को सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि दी जा सके।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related