Paris Olympics Golf: पेरिस में भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर की कार का एक्सीडेंट, 7 अगस्त से खेले जाएंगे गोल्फ के मैच

Date:

Paris Olympics Golf: पेरिस ओलंपिक 2024 के बीच भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। पेरिस में भारतीय महिला गोल्फर दीक्षा डागर की कार का एक्सीडेंट हो गया है। इस कार हादसे में दीक्षा को चोट तो नहीं आई है, मगर उनकी मां घायल बताई जा रही है। खबर हो कि दीक्षा डागर की कार का एक्सीडेंट 30 जुलाई की शाम को पेरिस में हुआ था। इस हादसे में उनकी मां घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पीठ में चोट लगी है। वहीं, गोल्फर दीक्षा ठीक हैं और वो पेरिस ओलंपिक में अपने मैच में हिस्सा भी लेंगी।

7 अगस्त से खेले जाएंगे गोल्फ के मैच

Paris Olympics Golf: बता दें कि पेरिस ओलंपिक में महिला गोल्फ इवेंट 7 से 10 अगस्त के बीच खेले जाएंगे। दीक्षा डांगर का मुकाबला 7 अगस्त को होगा। भारत से महिला गोल्फ इवेंट में दीक्षा के अलावा अदिति अशोक भी हिस्सा ले रही हैं। मेंस गोल्फ इवेंट में शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर पेरिस ओलंपिक में अपनी चुनौती पेस करेंगे।

टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेकर दीक्षा ने रचा था इतिहास

Paris Olympics Golf: पूर्व डीफालंपिक चैम्पियन दीक्षा डागर पेरिस में अपना दूसरे ओलंपिक गेम्स में हिस्सा लेंगे। 23 साल की दीक्षा डागर टोक्यो ओलंपिक में भी हिस्सा ले चुकी हैं। दीक्षा ओलंपिक और डीफालंपिक दोनों में प्रतिस्पर्धा करने वाली पहली गोल्फर बनी थीं।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

डोनाल्ड ट्रंप को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने टैरिफ को बताया गैरकानूनी

 वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक एजेंडे को...

नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू : यात्रियों को मिलेगा अधिक उड़ान का विकल्प

बिलासपुर। बिलासपुर में आज पहली बार रात्रिकालीन उड़ान का...

नए कुलपति के रूप में मनोज दयाल ने संभाला कार्यभार,पत्रकारिता विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व

रायपुर: आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर...