PARAG SHAH BEGGAR : करोड़ों का विधायक बना भिखारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PARAG SHAH BEGGAR : MLA worth crores becomes a beggar

मुंबई। आमतौर पर आलीशान गाड़ियों और सुरक्षा के बीच नजर आने वाले महाराष्ट्र के विधायक पराग शाह जब सड़क पर निकले तो कोई उन्हें पहचान नहीं पाया। वजह थी उनका बदला हुआ हुलिया, वह भिखारी के वेश में थे।

घाटकोपर ईस्ट से विधायक पराग शाह को महाराष्ट्र के सबसे अमीर विधायकों में गिना जाता है। उनकी घोषित संपत्ति हजारों करोड़ रुपये में बताई जाती है। लेकिन एक दिन के लिए उन्होंने अपनी तमाम सुविधाएं छोड़ दीं और आम भिखारी की तरह सड़क पर निकल पड़े।

DISHA SALIAN CASE : दिशा सालियान केस में 6 साल बाद बड़ा मोड़!

दरअसल, यह किसी मजबूरी की वजह से नहीं बल्कि धार्मिक और सामाजिक अनुभव का हिस्सा था। जैन धर्म के चातुर्मास के दौरान उनके गुरु नम्रमुनि ने उन्हें भिखारी के जीवन को करीब से समझने के लिए एक दिन उसी तरह रहने की सलाह दी।

गुरु की बात मानकर पराग शाह ने अपना रूप बदला और सुरक्षा व दूसरी सुविधाओं से दूरी बना ली। इसके बाद वह घाटकोपर की सड़कों पर पहुंचे, लोगों के सामने हाथ फैलाकर भिक्षा मांगी और लोगों से मिले भोजन को खाया।

सबसे खास बात यह रही कि सड़क पर मौजूद लोगों को अंदाजा तक नहीं हुआ कि उनके सामने खड़ा व्यक्ति कोई आम भिखारी नहीं, बल्कि करोड़ों की संपत्ति वाला विधायक है।

बाद में जब पराग शाह ने कुछ लोगों के सामने अपनी असली पहचान बताई तो वे भी हैरान रह गए। विधायक का कहना है कि इस अनुभव से उन्हें समाज के उस वर्ग के जीवन को करीब से समझने का मौका मिला, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।

पहले भी विवाद में आ चुका है नाम

पराग शाह का नाम इससे पहले भी एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में रहा है। दिसंबर 2025 में सामने आए एक वीडियो में वह समर्थकों से घिरे हुए एक ऑटो-रिक्शा चालक के साथ कथित मारपीट करते नजर आए थे। इस मामले को लेकर भी विवाद हुआ था।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related