पंकज ने दी विकास की गारंटी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। रायपुर ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज शर्मा ने गुरुवार को जनसंपर्क के दौरान घर-घर दस्तक दी। उन्होंने लोगों से कहा कि कांग्रेस सरकार विकास की गारंटी है। उन्होंने लोगों से भरोसे की गारंटी मांगी। बदले में इलाके के बेहतर विकास का वादा किया।
पंकज की जनसंपर्क यात्रा अलग-अलग गांवों में जिन गलियों से होकर गुजरी, वहां पहले से दरवाजे, खिडकी और छतों पर भीड़ नजर आई लोगों ने भी स्व स्फूर्त होकर फूल बरसाए और पंकज का समर्थन किया। अलग-अलग इलाकों के दौरे के दौरान बहुत से लोगों ने बेहतर सड़कें, पानी सप्लाई दुरुस्त करने और स्ट्रीट लाइट्स लगवाकर रात का सफर आसान करने के लिए धन्यवाद दिया। पंकज ने बताया कि इलाके के विकास के लिए कई काम और किए जाने हैं। इसके लिए फंड मंजूर हो चुका है। छत्तीसगढ़िया संस्कृति और परंपराओं को सहेजने पर भी हमारा खासा फोकस है। इस पर कई प्रोजेक्ट्स तैयार किए जा चुके हैं। आचार संहिता खत्म होते ही काम शुरू हो जाएगा। कुछ लोग अपनी समस्याएं लेकर भी आए। पंकज ने इन्हें गंभीरता से सुना और जल्द से जल्द दूर करने की बात कही। पंकज की इस यात्रा को लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिला। सभी ने उन्हें जिताने की गारंटी देकर अपने गांव से वादा किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related