Trending Nowराजनीतिशहर एवं राज्य

PANJAB NEWS : श्रीलंका की तरह पंजाब का हाल, उधारी लेकर कर्मचारियों को दिया वेतन ?

PANJAB NEWS: The condition of Punjab like Sri Lanka, the salary given to the employees by taking loan?

लुधियाना।। पंजाब सरकार के पास पैसे की कमी की अफवाहों के बीच राज्‍य सरकार ने बड़ी घोषणा की है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल एस चीमा ने घोषणा की है कि, आज सभी कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया गया है। शाम तक सभी का वेतन उनके खातों में पहुंच जाएगा। उन्‍होंने कहा कि, सिर्फ प्रक्रिया में देरी हुई, और कुछ नहीं। पंजाब के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। पंजाब के खजाने में लगातार पैसा आ रहा है। कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए सिर्फ अफवाह फैला रहे हैं।

वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि, पंजाब सरकार ने हाल ही में 9,000 संविदा कर्मचारियों को स्थायी किया है। इन कर्मचारियों की कागजी कार्रवाई के कारण राज्य सरकार के अन्‍य कर्मचारियों को वेतन देने की प्रक्रिया में 3-4 दिन की देरी हुई है। इस देरी का कारण पैसे की कमी नहीं है। सभी कर्मचारियों का वेतन आज शाम तक उनके बैंक अकाउंट में पहुंच जाएगा। इसके साथ ही वित्‍त मंत्री ने बताया कि, पंजाब सरकार ने इस बीच 18,000 नई भर्तियां की हैं।

कर्मचारियों की सैलरी आती है एक से पांच तारीख के बीच –

बता दें कि पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को इस बार सात तारीख तक वेतन नहीं मिला। जबकि हर माह की एक से पांच तारीख तक कर्मचारियों की सैलरी उनके बैंक खाते में आ जाती है। इस देरी की वजह से विपक्ष ने आरोप लगाना शुरू कर दिया कि पंजाब सरकार के पास अपने कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए पैसा नहीं बचा है। वहीं सैलरी न आने के कारण कर्मचारियों को भी बच्चों की स्कूल फीस, घर का राशन, किस्त आदि भरने में परेशानी हो रही। कर्मचारियों के वेतन को लेकर मंगलवार को पंजाब सिविल सचिवालय स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष जसप्रीत रंधावा ने भी उच्‍च अधिकारियों से बातचीत की थी। जिसमें उन्‍हें जल्‍द सैलरी भेजने का आश्‍वासन दिया गया था। वहीं, आज वित्‍त मंत्री द्वारा सैलरी भेजने की घोषणा करने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।

 

Share This: