Panchayat Election Result: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने मारी बाजी, धमतरी के 25 में से 18 सीटों पर किया कब्जा

Date:

Panchayat Election Result: धमतरी। छत्तीसगढ़ में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने बाजी मारी है। धमतरी जिले के पहले चरण में जनपद पंचायत के 25 सीट और जिला पंचायत के 6 सीटों के लिए चुनाव हुआ। जनपद पंचायत में 25 में से 18 सीट में भाजपा तो वहीं 7 सीटों में कांग्रेस विजयी हुई। जिला पंचायत में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने बाजी मारी।

Panchayat Election Result: जिला पंचायत के लिए पहले चरण में 6 सीटों के लिए चुनाव हुआ। 5 सीट में भाजपा की जीत हुई और एक सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। जिला पंचायत में कुल 13 सीट है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 से सीएम के समधी टीकाराम कंवर जीते हैं। लेकिन अब तक टेबुलेशन नहीं हुआ है। टेबुलेशन होने के बाद अधिकृत घोषणा होगी।

23 में से 15 सीटों पर भाजपा हुई विजयी

Panchayat Election Result: धमतरी जनपद पंचायत की 25 में से 18 और मगरलोड जनपद पंचायत की 23 में से 15 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने विजय प्राप्त की है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने इसे कार्यकर्ताओं और जनता की बड़ी जीत बताया है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि, भाजपा की सरकार धमतरी जिला और जनपद पंचायत के साथ ही मगरलोड में पूर्ण बहुमत से जीत रही है। उन्होंने कहा कि, यह जीत भाजपा के सभी कर्मठ, जुझारू और जोशीले कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और समर्पण का परिणाम है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया, पार्टी की विचारधारा, मोदी की गारंटी, और राज्य की विष्णुदेव से जी की ज़रकार के विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाया है।

जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे- प्रकाश बैस

Panchayat Election Result: प्रकाश बैस ने कहा कि, केंद्र सरकार की योजनाओं को घर- घर पहुंचाने का नतीजा ऐतिहासिक जीत के रूप में सामने आया है। इस दौरान उन्होंने जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि शेष बची हुई जिला पंचायत सीटों पर भी भाजपा के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। साथ ही, कुरूद और नगरी जनपद पंचायत में भी भाजपा की सरकार बनने की संभावना जताई। बैस ने आगे कहा कि,भाजपा की सरकार जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेगी और विकास कार्यों को प्राथमिकता देगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : भाजपा में बड़ा फेरबदल शुरू …

CHHATTISGARH : Major reshuffle begins in BJP... रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा...

CHHATTISGARH : मोदी की अपील पर कांग्रेस का पलटवार

CHHATTISGARH : Congress counterattacks on Modi's appeal रायपुर। छत्तीसगढ़ की...

IPL 2026 : RCB-KKR मैच से पहले रायपुर में बवाल

IPL 2026 : Chaos in Raipur before RCB-KKR match रायपुर....