PAKISTAN MINISTER CG REMARK : छत्तीसगढ़ का जिक्र कर फंसे पाकिस्तान के रक्षा मंत्री, पहलगाम हमले पर दिया विवादित बयान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PAKISTAN MINISTER CG REMARK : Pakistan’s Defence Minister got into trouble by mentioning Chhattisgarh, gave a controversial statement on Pahalgam attack

नई दिल्ली। PAKISTAN MINISTER CG REMARK कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अपने बयान में छत्तीसगढ़ का उल्लेख किया है। पाकिस्तानी मीडिया से चर्चा के दौरान ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि पहलगाम हमले में पाकिस्तान की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत के भीतर ही कई राज्यों में लोग सरकार के खिलाफ बगावत कर रहे हैं और इस संदर्भ में उन्होंने छत्तीसगढ़ का नाम लिया।

PAKISTAN MINISTER CG REMARK ख्वाजा आसिफ का इशारा छत्तीसगढ़ में जारी नक्सली हिंसा की ओर था। उन्होंने कहा कि नागालैंड से लेकर कश्मीर, मणिपुर और छत्तीसगढ़ तक भारत के विभिन्न हिस्सों में सरकार के खिलाफ आंदोलन और हिंसा हो रही है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने नक्सली गतिविधियों को ‘बगावत’ करार दिया और दावा किया कि यह घटनाएं भारत के आंतरिक मसले हैं, जिनसे पाकिस्तान का कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत में अल्पसंख्यकों के खिलाफ भेदभाव और सरकार की हिंदुत्ववादी नीतियों के चलते कई स्थानों पर लोग हथियार उठा रहे हैं। ख्वाजा आसिफ ने यह भी जोड़ा कि पाकिस्तान किसी भी रूप में आतंकवाद का समर्थन नहीं करता।

PAKISTAN MINISTER CG REMARK हालांकि, इसी दौरान उन्होंने एक अन्य इंटरव्यू में स्वीकार किया कि पाकिस्तान ने अतीत में वैश्विक शक्तियों के इशारे पर आतंकियों को समर्थन और प्रशिक्षण दिया था। उन्होंने माना कि यह पाकिस्तान की बड़ी गलती थी, जिसकी कीमत आज भी चुकानी पड़ रही है।

छत्तीसगढ़ से जुड़ा दर्दनाक पहलू

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कारोबारी दिनेश की भी आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दिनेश अपनी बेटी के साथ कश्मीर घूमने गए थे और आतंकियों ने उनकी आंखों के सामने ही उन्हें गोली मार दी।

कौन हैं ख्वाजा आसिफ?

PAKISTAN MINISTER CG REMARK ख्वाजा आसिफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के वरिष्ठ नेता हैं। वह 2013 से 2017 तक पाकिस्तान के रक्षा मंत्री और जल एवं बिजली मंत्री रह चुके हैं। इससे पहले वे पेट्रोलियम मंत्री और खेल मंत्री के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related