PAKISTAN THREAT TO INDIA : पानी पर पाक की जंग वाली धमकी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PAKISTAN THREAT TO INDIA : Pakistan threatens war over water!

रायपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि को लेकर तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर पाकिस्तान की जल सुरक्षा खतरे में पड़ी तो वह भारत के खिलाफ जंग का रास्ता भी अपना सकता है।

CG MURDER CASE : रंजिश में हमला, बचाने पहुंचे युवक की हत्या…

एक टीवी इंटरव्यू में ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया कि भारत पाकिस्तान के हिस्से के पानी के प्रवाह में दखल देकर उसे रणनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि पिछले एक साल में इस मुद्दे पर हुए सभी घटनाक्रमों की उन्हें पूरी जानकारी नहीं है।

दरअसल, अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था। भारत का साफ कहना है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद पर ठोस कार्रवाई नहीं करेगा, तब तक यह संधि बहाल नहीं होगी।

CHHATTISGARH MONSOON : छत्तीसगढ़ में बारिश की एंट्री डेट आ गई!

इधर पाकिस्तान पहले से ही गंभीर जल संकट से जूझ रहा है। सिंध और बलूचिस्तान में नहरों में पानी तेजी से घट रहा है। कई प्रमुख कैनालों में 38% से 82% तक पानी की कमी दर्ज की गई है, जिससे खेती, बिजली उत्पादन और अर्थव्यवस्था पर बड़ा संकट मंडरा रहा है।

पाकिस्तान की 90% कृषि सिंधु नदी प्रणाली पर निर्भर है। ऐसे में पानी की कमी बढ़ने से वहां खेती, रोजगार और बिजली उत्पादन पर बड़ा असर पड़ सकता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related