BMW ACCIDENT : Speed of 250… and life ended!
रायपुर। जन्मदिन की पार्टी के बाद निकली एक BMW कार कुछ ही मिनटों में मौत की सवारी बन गई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बदलापुर के पास मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार BMW डिवाइडर से ऐसी टकराई कि कार का इंजन 30 मीटर दूर जा गिरा और दो युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
PAKISTAN THREAT TO INDIA : पानी पर पाक की जंग वाली धमकी!
पुलिस के मुताबिक हादसे में योगेश नेगी (26) और रेबेका जैकब (24) की जान चली गई, जबकि कार चला रहा अंगद गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है।
जांच में एक बड़ा खुलासा भी हुआ है। पुलिस मृतक के सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है, जिसमें हादसे से कुछ देर पहले BMW को करीब 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाते हुए रिकॉर्ड किया गया था। शुरुआती जांच में लापरवाही और स्टंट के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।
CG MURDER CASE : रंजिश में हमला, बचाने पहुंचे युवक की हत्या…
बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त योगेश का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। एक्सप्रेसवे पर लगे कंक्रीट बैरिकेड से बचने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि BMW पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसका इंजन सड़क पर दूर जाकर गिरा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे से पहले कार दो बार बेहद तेज रफ्तार में गुजरी थी। तीसरी बार जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि कार के परखच्चे उड़ चुके थे और हादसा बेहद भयावह था।
