पद्मश्री सम्मानित, AIIMS अध्यक्ष का लंबी बीमारी के बाद निधन

Date:

Padma Shri awardee, AIIMS chairman passes away after prolonged illness,

रायपुर: बुंदेलखंड और छत्तीसगढ़ के चिकित्सा जगत में बड़ा झटका लगा है। पद्मश्री से सम्मानित और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रायपुर के अध्यक्ष डॉ. बुधेन्द्र कुमार जैन का शुक्रवार, 27 फरवरी की शाम चित्रकूट में निधन हो गया। उन्हें जानकी कुंड हॉस्पिटल में शाम 4:24 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट परिवार ने की है।

जानकारी के अनुसार, डॉ. जैन पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज मुंबई में जारी था। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्हें चित्रकूट लाया गया था। वेंटिलेटर से हटाए जाने के कुछ समय बाद ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

 

डॉ. जैन का निधन सुनते ही चित्रकूट सहित पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके योगदान और सेवाभाव के लिए लोग उन्हें याद कर रहे हैं।

  • डॉ. जैन पद्मश्री से सम्मानित थे।
  • AIIMS, रायपुर के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
  • उनके निधन से चिकित्सा और समाज सेवा क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related