लक्ष्य प्राप्ति की ओर धान खरीदी का आंकड़ा, अब तक 95.78 लाख मीट्रिक टन खरीदी पूरी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में धान खरीदी का आंकड़ा (Paddy Purchase Data) लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़ रहा है।  चालू सीजन में अब तक 95.78 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हो चुकी है। इससे सरकार ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले सीजन 2020-21 में आज की स्थिति में 92.803 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई थी। पिछले साल 20.54 लाख किसानों धान बेचा था। इस साल सरकार 21.52 लाख किसानों से 95.78 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान खरीद चुकी है। इसके अलावा धान खरीदी के एवज में किसानों को 18,305.49 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं।

बता दें कि किसानों की मांग, उनकी जरूरत और सहुलियत को देखते हुए सीएम भूपेश बघेल ने धान खरीदी की तारीख एक हफ्ते और बढ़ा दी है। अब पंजीकृत किसानों से 7 फरवरी तक धान खरीदा जाएगा। राज्य सरकार ने इस साल 24 लाख से ज्यादा किसानों से 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है।

चावल जमा कराने में भी नया रिकॉर्ड

सीएम की मंशा के अनुरूप धान खरीदी के साथ ही कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव तेजी से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आह्वान पर अब तक मिलर्स अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 56.51 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव चुके है। छत्तीसगढ़ राज्य केंद्रीय पूल (Chhattisgarh State Central Pool) में चावल जमा कराने के मामले में भी प्रदेश ने नया रिकार्ड बनाया है। अब तक 14.90 लाख मीट्रिक टन केन्द्रीय पूल में गुणवत्तापूर्ण चावल जमा करा चुके हैं। इनमें भारतीय खाद्य निगम (Food Corporation of India) में 8.28 लाख मीट्रिक टन और नागरिक आपूर्ति निगम (नान) में 6.62 लाख मीट्रिक टन चावल जमा कराया जा चुका है।

सीएम ने की अधिकारियों की सराहना

सीएम भूपेश ने कहा है कि संबंधित विभागों के अधिकारियों के समन्वय से ही ये उल्लेखनीय सफलता मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई की राज्य धान खरीदी के साथ ही केन्द्रीय पूल में चावल जमा कराने का लक्ष्य पूरा करेगा।56 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान का उठाव 

खाद्य विभाग सचिव टोपेश्वर वर्मा (Food Department Secretary Topeshwar Verma) ने बताया कि मुख्यमंत्री की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 56.51 लाख मीट्रिक टन धान का रिकार्ड उठाव हो चुका है। उन्होंने बताया कि 47 लाख 70 हजार मीट्रिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 42 लाख 03 हजार मीट्रिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी तरह 19 लाख 96 हजार मीट्रिक टन धान के परिवहन के लिए टीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 14 लाख 48 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related